{"_id":"59d0d8d74f1c1ba8538b531d","slug":"21506859223-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले पैसों को लेकर पंप पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले पैसों को लेकर पंप पर मारपीट
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुले पैसों को लेकर पंप पर मारपीट
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
दुबे के पड़ाव स्थित पेट्रोल पंप पर खुले पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद पेट्रोल पंप पर तैनात स्टाफ ने बाइक सवार युवकों को जमकर पीट डाला। युवकों ने मदद के लिए पुलिस को बुलाया, लेकिन तब तक मारपीट के आरोपी पंप कर्मी मौके से खिसक गए।
शनिवार को दुबे के पड़ाव पर एक पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो युवक पेट्रोल डलवाने पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवकों ने पंप के कर्मचारी को दोे हजार रुपये का नोट दिया और कहा कि एक लीटर पेट्रोल डाल दें।
पंप के कर्मचारी ने कह दिया कि खुले लेकर आओ। इस पर युवकों ने कहा कि अब वह खुले कहां से लेकर आएं। इसके बाद पंप कर्मचारी ने युवकों के इतनी कम मात्रा में पेट्रोल डलवाने और आर्थिक स्थिति को लेकर टिप्पणी कर दी।
विज्ञापन
इस पर युवकों ने कहा कि पेट्रोल तुम उतने का ही डालोगे जितने का हम डलवाएंगे। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते पंप के कर्मचारी हमलावर हो गए और दोनों युवकों की पिटाई कर दी।
लुटे पिटे युवकों ने पुलिस को मदद के लिए बुलाया। पुलिस नहीं आयी तो लुटे पिटे युवक भी चले गए। बाद में बाइक के नंबर के आधार पर युवकों का पता चला। पुलिस ने युवकों के एक परिजन को हिरासत में ले लिया है।