{"_id":"5952b4e84f1c1bd2418b4601","slug":"21498592488-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ के दो सेल्समैन से 87 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ के दो सेल्समैन से 87 हजार रुपये लूटे
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के दो सेल्समैन से 87 हजार की लूट
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडौस (अलीगढ़)।
मंगलवार को चंडौस कोतवाली के गांव रामनगर और ओगीपुर के बीच अलीगढ़ के सबमर्सिबल सप्लायर एवं हार्डवेयर कारोबारी से तमंचे के बल पर बदमाशों ने 87 हजार रुपये लूट लिए। नकाबपोश चार बदमाशों ने कोतवाली से चंद कदम दूरी पर ही इस वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के सारसौल निवासी गगन शर्मा अलीगढ़ के एक हार्डवेयर सप्लायर के यहां सेल्समैन की नोकरी करते हैं। वहीं अलीगढ़ निवासी महेंद्र सिंह सबमर्सिबल पंप सप्लायर हैं।
मंगलवार को दोनों बाइक से चंडौस कस्बे में दुकानदारों से 87 हजार रुपये का बकाया पेमेंट वसूल कर जा रहे थे। गगन शर्मा के पास 35 हजार और महेंद्र सिंह के पास 52 हजार रुपया था। दोपहर करीब दो बजे दोनों रामनगर-ओगीपुर के बीच पहुंचे तभी पीछे से आए नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने पिटाई कर रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
विरोध करने पर कनपटी पर तमंचा लगा दिया। रुपये और कागजात से भरा बैग लूटकर बदमाश भाग निकले। दोनो सेल्समैन ने चंडौस कोतवाली पहुंचकर सूचना दी। कोतवाल राजीव यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई नहीं मिला।
सीओ अनिल कुमार के अनुसार सेल्समैन समय से सूचना देते तो चारों बदमाश पकड़े जाते। पुलिस को एक घंटे बाद सूचना दी गई। बदमाशों की तलाश की जा रही है।