{"_id":"61099a188ebc3ec20073647a","slug":"21-csc-canceled-for-negligence-in-making-ayushman-card-city-office-news-ali2698002179","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही पर 21 सीएससी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही पर 21 सीएससी निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड न बनाने पर जिले के 21 कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों को महंगा पड़ गया। मुख्य विकास अधिकारी ने इन 21 केंद्रों को निरस्त कर दिया है। उन्होंने सीएससी की कार्यदायी संस्था को इस मामले में पत्र लिखकर दोषी सीएससी संचालकों के निरस्तीकरण की जानकारी दे दी है। संचालकों की आईडी निरस्त करने के लिए कहा।
आयुष्मान कार्ड के मामले में जिले की खराब प्रगति से नाराज मुख्य विकास अधिकारी ने पिछले दिनों हुई समीक्षा बैठक में सभी कामन सर्विस सेंटर संचालकों को अनिवार्य रूप से आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए थे। स्पष्ट कहा था कि कोई भी संचालक कार्ड बनाने से मना नहीं कर सकता है। इसके बावजूद भी 25 जुलाई से दस अगस्त के बीच आयुष्मान कार्ड बनाने के अभियान में 21 सीएससी संचालकों ने कार्ड बनाने में रुचि नहीं ली। इससे गुस्साए सीडीओ ने पहले छह केंद्र निरस्त किये। इसके बाद 15 अन्य केंद्रों को भी निरस्त कर दिया। निरस्त हुए केंद्रों में अकराबाद के पांच, बिजौली के तीन, चंडौस के दो, धनीपुर के चार, गंगीरी का एक, इगलास का एक, जवां व खैर के एक-एक, लोधा के दो व शहरी क्षेत्र के दो केंद्र शामिल हैं।