फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   207 days later 'Good News' ... will be able to see 'Simba''Marajanwa', 'Tanha Ji' and 'Chichhore' in theaters

207 दिन बाद ‘गुड न्यूज’... सिनेमाघरों में ‘सिंबा’‘मरजांवा’, ‘तान्हा जी’ और ‘छिछोरे’ देख पाएंगे

Thu, 15 Oct 2020 12:26 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, आशीष निगम, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, आशीष निगम, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 15 Oct 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
207 days later 'Good News' ... will be able to see 'Simba''Marajanwa', 'Tanha Ji' and 'Chichhore' in theaters
shahi theater
पूरे 207 दिन बाद आज मीनाक्षी टॉकिज में दर्शक ‘मरजावां’ फिल्म देख सकेंगे। बीती 21 मार्च की रात को यहां आखिरी शो चला था। इसके बाद से लागू लॉकडाउन में सिनेमाघर बंद रहा। बृहस्पतिवार को इसकी रौनक लौट रही है। ठीक एक दिन बाद शुक्रवारको नई बस्ती स्थित सीमा मल्टीप्लेक्स खोला जा रहा है। दो दिन बाद शनिवार को स्टार वर्ल्ड व डीडी सिनेमा भी चालू हो जाएंगे। इनका स्टाफ शो चलवाने की तैयारियों में जुट गया है। 
विज्ञापन



सरकारी निर्देशों के क्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दर्शक एक सीट छोड़ कर बैठ सकेंगे। सिनेमा संचालक अपनी कुल दर्शक क्षमता से आधे के ही टिकट बेच पाएंगे। इस नियम के कारण सिनेमा संचालक कुछ असहज हैं, क्योंकि ऐसे में ‘जोड़े’ से फिल्म देखने आने वालों की संख्या कम रहेगी।
विज्ञापन



कॉर्नर सीट की दोनों टिकट नहीं बिक पाएंगी। सामाजिक दूरी के साथ सैनिटाइजेशन, फेस मास्क, साबुन से हाथ धोने की व्यवस्था का भी सख्ती से पालन किया जाएगा। शहर के सभी सिनेमाहालों में साफ सफाई, बैठने की व्यवस्था, रिस्पेशन, कैंटीन, पार्किंग और बुकिंग विंडो में कोरोना प्रोटोकाल की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीडी सिनेमा (मल्टीप्लेक्स) के संचालक धनजीत वाड्रा कहते हैं कि अब दर्शक धीरे-धीरे सिनेमाघरों तक पहुंचने लगेंगे। 15 अक्तूबर के बाद ‘केजीएफ टू’, ‘कुली नंबर-1’, ‘सूर्यवंशी’, ‘ब्रह्मास्त्र’ और रणवीर सिंह की ‘83’ और सलमान खान की ‘राधे’ का सभी को इंतजार है।


‘83’ देश के पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत और उसके हीरो रहे कपिल देव पर आधारित फिल्म है। सलमान खान की ‘राधे’ का भी इंतजार हो रहा है। इन फिल्मों की रिलीज पर नजर है। जल्द ही अलीगढ़ के दर्शक अपने चहेते फिल्मी सितारों को सिल्वर स्क्रीन पर देख पाएंगे।



गौर हो कि अलीगढ़ की कई हस्तियां फिल्मी जगत में नाम कमा चुकी हैं। जिसमें पदमभूषण गोपालदास नीरज, ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता शहरयार, फिल्म अभिनेता भारत भूषण, संगीतकार रवींद्र जैन, मशहूर पार्श्वगायिका अलका याज्ञनिक शुमार हैं। जानेमान गीतकार जावेद अख्तर, पटकथा लेखक राही मासूम रजा जैसे कई नामचीन सितारे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से जुड़े रहे हैं।




15 लाख रुपये महीने का राजस्व देते हैं सिनेमाघर

वाणिज्य कर आयुक्त के प्रभारी सहायक अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि लॉकडाउन से पहले जिले में हर महीने लगभग 15 लाख रुपये टैक्स सिनेमाघरों से मिलता था। अब संचालन शुरू होने के एक महीने के बाद इसका नया आंकड़ा सामने आएगा। गौर हो कि पहली जुलाई 2017 तक फिल्मों के टिकट पर 40 प्रतिशत टैक्स था। जीएसटी के बाद 100 रुपये से नीचे के टिकट पर 12 और इससे ऊपर के टिकट पर 18 प्रतिशत कर है। फिल्म प्रोडक्शन हाउस से फिल्म लेने पर दिया जाने वाला कर, सिनेमा हाल में रोजमर्रा इस्तेमाल में आने वाले सामान की खरीद में दिए जाने वाला टैक्स सिनेमा संचालक को इनपुट टैक्स क्रेडिट के रूप में वापस मिलता है। जिसे आईटीसी कहते हैं। मनोरंजन कर विभाग खत्म होने के बाद से वर्तमान में जिले में वाणिज्य कर विभाग इसको देखता है।

बॉक्स ऑफिस हाल 
1- डीडी सिनेमा के दोनों हाल में शनिवार से सिंबा लगेगी। (कुल सीटें 549, एक शो में दर्शकों की अनुमति 274)
2- सीमा में शनिवार से गुड न्यूज, सिंबा और छिछोरे फिल्म। (कुल सीटें 390, एक शो में दर्शकों की अनुमति 195)
3- स्टार वर्ल्ड में शनिवार से उक्त तीनों फिल्में लग रहीं।  (कुल सीटें 671, एक शो में लगभग 335 दर्शक बैठ पाएंगे)
4- मीनाक्षी में शुक्रवार से लग रही मरजावां। (कुल सीटें 721, एक शो में लगभग 360 लोगों को मिलेगी टिकट)
5- नावेल्टी में तैयारियां शुरू, जल्द फिल्म देखने को मिलेगी। यहां पर हाल को ठीक करने का काम शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed