फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   क्रिसमस और नववर्ष पर शहर में तैनात होंगे मजस्ट्रिट

क्रिसमस और नववर्ष पर शहर में तैनात होंगे मजस्ट्रिट

Tue, 25 Dec 2018 02:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
क्रिसमस और नववर्ष पर शहर में तैनात होंगे मजस्ट्रिट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


क्रिसमस और नववर्ष के होने वाले जश्न के दौरान असामाजिक तत्वों, हुड़दंगियों से निपटने को शहर को चार हिस्सों में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बाजार मेंचहल पहल व भीड़ भाड़ की प्रतिक्रिया स्वरूप शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।’

25 दिसंबर को क्रिसमस डे के अवसर पर ईसाई समुदाय के द्वारा गिरजाघरों एवं अन्य स्थानों पर सजावट की जाती है। देर रात तक गिरजा घरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और प्रार्थना की जाती है। कुछ दिनों बाद नव वर्ष है जिसके आयोजन भी पहले शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन


इसके चलते सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में भीड़ भाड़ हो जाती है। जिसको देखते हुए डीएम चंद्र भूषण सिंह ने 24 दिसंबर 1 जनवरी 2019 तक शहर में मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि मजिस्ट्रेट समय से पहले अपने ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहकर आसपास के इलाके में मूवमेंट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही अपने समकक्ष पुलिस अधिकारी के साथ समन्वय रखते हुए कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। एसडीएम कोल, अतरौली, इगलास और गभाना अपने अपने थाना क्षेत्रों में मूवमेंट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed