{"_id":"5bf31b38bdec22174b2c3d2e","slug":"201542658872-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों को उर्दू प्रवीणता परीक्षा दिलाएगी इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों को उर्दू प्रवीणता परीक्षा दिलाएगी इनाम
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिले के सभी शासकीय, राज्य कर्मचारी, निगम, स्थानीय निकाय के सभी कर्मचारियों के लिए हाईस्कूल या समकक्ष कक्षा के उर्दू की परीक्षा का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस परीक्षा को पास करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र के साथ नकद राशि का इनाम भी दिया जाएगा। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने सभी विभागों में पत्र भेजकर इस बात की जानकारी दी है।
बीएसए ने पत्र जारी कर कहा है कि जल्द ही कर्मचारी को हाईस्कूल तथा जूनियर हाईस्कूल स्तर की उर्दू वैकल्पिक प्रवीणता परीक्षा 2018-19 में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कराने के लिए निर्देशित किया गया है। जूनियर हाईस्कूल स्तर की परीक्षा दिनांक 18 दिसंबर तथा हाईस्कूल स्तर की परीक्षा दिनांक 19 व 20 दिसंबर को निर्धारित है।
इन दोनों परीक्षाओं में वे सभी शासकीय/राज्य कर्मचारी/निगम/स्थानीय विकास कर्मचारी सम्मलित हो सकते हैं। जो उप्र शासन के अधीन कार्यरत हैं। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए परीक्षार्थी की अर्हता अलग-अलग है। उक्त दोनों परीक्षाएं पूर्णरूपेण नि:शुल्क हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हाईस्कूल स्तर की उर्दू वैकल्पिक प्रवीणता परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले कर्मचारियों को क्रमश: 1400, 1000 तथा 800 रुपये का पुरस्कार तथा जूनियर हाईस्कूल स्तर की उर्दू वैकल्पिक प्रवीणता परीक्षा उत्तीर्ण होने पर क्रमश: 600, 400 तथा 200 रुपये है। साथ में दक्षता प्रमाण-पत्र भी दिये जाने का प्रावधान है।
परीक्षा में सम्मलित होने वाले सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के यात्रा भत्ता नियमानुसार उनके विभाग/कार्यालय से देय होगा। इसके लिए बीएसए ने एक दिसंबर तक आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर मांगे हैं।