{"_id":"5bce355cbdec22695873bf5f","slug":"201540240732-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनियन हॉल की रंगाई-पुताई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनियन हॉल की रंगाई-पुताई शुरू
Updated Tue, 23 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
एएमयू में छात्र संघ चुनाव की तैयारी युद्धस्तर पर शुरू कर दी है। ऐतिहासिक यूनियन हॉल (छात्र संघ कार्यालय) की रंगाई-पुताई शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही यूनियन हॉल में नामांकन फार्म मिलने शुरू हो गये हैं। पहले दिन अध्यक्ष एवं सचिव के एक-एक तथा कैबिनेट सदस्य के दो फार्म छात्र नेता ले गए। आज सभी डीन्स कार्यालय पर मतदाता सूची चस्पा कर दी जाएगी।
एएमयू छात्र संघ चुनाव 3 नवंबर को है। 24 अक्तूबर को मतदाता सूची में संशोधन के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। 25 अक्तूबर को नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। 26 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 अक्तूबर तक नामांकन वापस लिए जाएंगे और उसी दिन प्रत्याशियों की सूची चस्पा कर दी जाएगी। 29 को उम्मीदवारों को सीरियल नंबर आवंटित किया जाएगा। 1 नवंबर को दोपहर दो बजे से ऐतिहासिक यूनियन हॉल के प्राचीर से प्रत्याशी फाइनल स्पीच देंगे।
छात्र संघ चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। आज डीन्स के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पहले दिन अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए एक-एक एवं कैबिनेट के लिए दो छात्र नेता नामांकन फार्म लेकर गए। आज डीन्स कार्यालय में मतदाता सूची चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
- प्रो. जहीरउद्दीन, मुख्य चुनाव अधिकारी, एएमयू छात्र संघ