{"_id":"5b33fa5c4f1c1bb06e8ba228","slug":"201530133084-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू के डिप्टी रजिस्ट्रार के नाम के साथ लगा मेजर रैंक हटाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू के डिप्टी रजिस्ट्रार के नाम के साथ लगा मेजर रैंक हटाने का निर्देश
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार खान अरकम सैफुल्लाह के नाम के साथ लगा मिलिट्री रैंक ‘मेजर’ हटाने का निर्देश विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दिया गया है। इससे संबंधित ऑफिस मेमो बुधवार को जारी कर दिया गया है। कैंपस में इसकी जोरदार चर्चा है।
खान अरकम सैफुल्लाह की नियुक्ति डिप्टी रजिस्ट्रार पद पर 2016 में हुई थी। वह अपने नाम के साथ मेजर रैंक इस्तेमाल करते थे। नियुक्ति में भी मेजर रैंक का उल्लेख है। इसकी शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंची।
उसके बाद इस संबंध में आर्मी हेडक्वार्टर को लिखकर स्थिति से अवगत कराने का आग्रह किया गया। आर्मी हेडक्वार्टर द्वारा बताया गया कि खान अरकम सैफुल्लाह आर्मी सर्विस से कैप्टन पद से संविदात्मक पीरियड के समाप्ति पर रिलीज हुए। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि नॉन रेगुलर ऑफिसर रिलीज के बाद मिलिट्री रैंक का इस्तेमाल नहीं कर सकता।
विज्ञापन
मिलिट्री हेडक्वार्टर से जानकारी मिलने के बाद एएमयू रजिस्ट्रार प्रो. जावेद अख्तर ने बुधवार को आफिस मेमो जारी कर खान अरकम सैफुल्लाह के नाम के साथ से मेजर रैंक हटाने का आदेश जारी कर दिया है। संबंधित ऑफिस को निर्देशित किया गया है कि उनके रिकार्ड से मेजर रैंक हटा दिया जाए।