फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   छात्राओं को सस्ते दामों पर खाद्य पदार्थ उपलब् ध कराएं

छात्राओं को सस्ते दामों पर खाद्य पदार्थ उपलब् ध कराएं

Wed, 18 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को सस्ते दामों पर खाद्य पदार्थ उपलब्
ध कराएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने अब्दुल्ला हॉल की कैंटीन में छात्राओं को खाने की वस्तुओं, चाय आदि सस्ते व सुलभ दामों पर उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसके साथ ही कैंटीन में सफाई रहनी चाहिए। वीमेंस स्टूडेंट यूनियन के अधिष्ठापन समारोह में छात्राओं ने इसकी मांग कुलपति से की थी।

मंगलवार को कुलपति ने वीमेंस कॉलेज, अब्दुल्ला हॉल, एमएएस की इमारत, पेंशनर्स एसोसिएशन कार्यालय और अस्मत सोसायटी स्कूल का दौरा किया।

वीमेंस कॉलेज ऑडिटोरियम की मरम्मत के कामों पर तेजी लाने की हिदायत दी। उन्होंने क्लास रूम भी देखे और यूजीसी से मिलने वाले फंड से उनके आधुनिकीकरण के आदेश भी दिए। उन्होंने नए डायनिंग हॉल का निरीक्षण किया और डीएसडब्लू को फर्निचर तथा अन्य सामान उपलब्ध कराने के लिए कहा। स्वीमिंग पूल के निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन


प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण के साथ सुरक्षा प्रबंधों का विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यूनिवर्सिटी हेल्थ सर्विस का निरीक्षण किया और यूनिवर्सिटी इंजीनियर से कहा कि वह दो से तीन मंजिल की इमारत का नक्शा डायरेक्टर एमएएस की सलाह से तैयार करें। वीसी के साथ वित्त अधिकारी प्रो. एसएम जावेद अख्तर, डीएसडब्लू प्रो. जमशेद सिद्दीकी, यूनिवर्सिटी इंजीनियर तारिक नजीर, वीमेंस कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. नईमा गुलरेज, अब्दुल्ला हॉल की प्रवोस्ट प्रो. जेबा शीरीं आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि यूजीसी ने हाल ही में एएमयू के लिए 17 करोड़ रुपये की विशेष आर्थिक सहायता राशि विभिन्न छात्रावासों, विभागों के भवनों तथा स्टाफ क्वार्टरों की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed