फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ताला एवं हार्डवेयर उद्योग को बढ़ाने में खुद दिलचस्पी ले रहे योगी

ताला एवं हार्डवेयर उद्योग को बढ़ाने में खुद दिलचस्पी ले रहे योगी

Mon, 12 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
ताला एवं हार्डवेयर उद्योग को बढ़ाने में खुद  दिलचस्पी ले रहे योगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ अलीगढ़ के ताला एवं हार्डवेयर उद्योग को बढ़ाने में खुद दिलचस्पी ले रहे हैं। स्वयं बजाज लॉक के मालिक विजय बजाज एवं स्वप्निल जैन को बुलाकर मुलाकात की और यहां के उद्योगों के विकास पर गंभीरता से बातचीत की। जल्द ही विजय बजाज ब्लू प्रिंट बनाकर मुख्यमंत्री योगी से मिलेंगे।

रविवार को दिल्ली स्थित उत्तर प्रदेश सदन में विजय बजाज, स्वप्निल जैन एवं वीए पॉल की मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से हुई। यह मुलाकात शुद्ध रूप से अलीगढ़ के ताला एवं हार्डवेयर के विकास पर केंद्रित थी। उद्योगपति विजय बजाज इस मुलाकात से बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि पिछले तीस साल में पहली बार कोई मुख्यमंत्री स्वयं यहां के ताला एवं हार्डवेयर उद्योग में इतनी दिलचस्पी ले रहा है। यह कॉल मुख्यमंत्री की ओर से थी। उन्होंने यूपी सदन में स्वयं बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही यहां के उद्योगों के विकास से संबंधित ब्लू प्रिंट बनाकर मुख्यमंत्री को भेजेंगे। विजय बजाज ने बताया कि बहुत अधिक मात्रा में हार्डवेयर चाइना से आयात हो रहा है। इसे रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योगों को विकसित करना होगा। उद्यमियों को फाइनेंस एवं अनुदान देने होंगे।


नए इंजीनियरिंग लर्निंग सेंटर विकसित करने होंगे। कॉमन ट्रीटमेंट प्लांट लगाने होंगे, ताकि शहर से छोटे-छोटे उद्यमियों को न निकाला जाए। महानगर में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने होंगे। विजय बजाज का कहना है कि वह सचमुच में उद्योग के विकास के लिए मदद करना चाहते हैं। स्वप्निल जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री से लॉक इंडस्ट्री से बारे में बातचीत हुई। दिल्ली पब्लिक स्कूल में भी आने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed