फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एसवीएम को हराकर एनएलजीआईसी सेमीफाइनल में

एसवीएम को हराकर एनएलजीआईसी सेमीफाइनल में

Sat, 03 Feb 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एसवीएम को हराकर एनएलजीआईसी सेमीफाइनल में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज ने सरस्वती विद्या मंदिर कासिमपुर को 8 विकेट से हराकर लाला अमरनाथ मेमोरियल इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया। शनिवार को पहला सेमीफाइनल एएमयू सिटी स्कूल और राधा इंटरनेशनल स्कूल इगलास के बीच खेला जाएगा।

शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल द्वारा आयोजित लाला अमरनाथ मेमोरियल इंटर स्कूल क्र्रिकेट टूर्नामेंट में नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के कप्तान गोपाल सिंह ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सरस्वती विद्या मंदिर की शुरुआत काफी खराब रही।
विज्ञापन


निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते रहे। आकाश ने सर्वाधिक 15 रन की पारी खेली। पूरी टीम 59 रन पर सिमट गई। गेंदबाज गोपाल ने चार, लोकेश ने तीन और शहबाज खान ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज टीम की ठोस शुरुआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित कुमार ने 37 रन की बेहतरीन पारी खेली। 5.5 ओवर में दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। गेंदबाज विकास एक विकेट झटका। मैन ऑफ द मैच कॉलेज के कप्तान गोपाल को दिया गया। चार फरवरी को सेमीफाइनल में कॉलेज का मुकाबला डीपीएस से होगा।


मुख्य अतिथि आईआईएमटी मैनेजमेंट संकाय विभागाध्यक्ष डॉ. इंदू सिंह ने दीप जलाकर मैच का शुभारंभ किया। अंपायरिंग नरेश बाबू व राहुल कुमार ने की। इस मौके पर प्रो. अमर चंद्रा, नदीम शरीफ, चाहर एकेडमी मैनेजर सुधीर शर्मा, नागेंद्र सिंह, विपुल पाठक, करुण प्रकाश, विपिन कुमार, राजेश कुमार, चमन शर्मा, कुलदीप गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed