{"_id":"59c41f624f1c1b91688b5e41","slug":"201506025314-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान एवं प्रधानाध्यापक के सत्यापन पर मिलेगा सफाई कर्मियों को वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान एवं प्रधानाध्यापक के सत्यापन पर मिलेगा सफाई कर्मियों को वेतन
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
प्रधान एवं प्रधानाध्यापक के सत्यापन पर मिलेगा सफाई कर्मियों को वेतन
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी अब बगैर काम किए वेतन नहीं ले सकेंगे। उन्हें हर रोज काम करने के बाद ग्राम के प्राथमिक अथवा उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्रधान के यहां हाजिरी लगानी होगी। दोनों के अनुमोदन के बाद ही सफाई कर्मी का वेतन निकल सकेगा। विधायक बरौली ठा. दलवीर सिंह की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी ने इसके आदेश कर दिए हैं। आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में व्याप्त अनियमितताओं की जांच होगी तो सोलर लाइटों की निजी एजेंसियों से खरीद के साथ अपात्रों के यहां बने शौचालयों की भी जांच के आदेश जारी हो गए हैं।
सीडीओ से मुलाकात करने पहुंचे विधायक बरौली ने शिकायत की थी कि उनके क्षेत्र भ्रमण के दौरान अधिकतर शिकायतें सफाई कर्मी के न आने की होती हैं। प्राथमिक स्कूलों में भी सफाई कर्मचारी सफाई के लिए नहीं पहुंचते हैं। कई बार छात्रों व शिक्षकों को स्वयं स्कूल में सफाई करनी पड़ती है। सीडीओ ने डीपीआरओ को आदेश दिए कि प्राथमिक स्कूल में सफाई कर्मचारी की उपस्थिति दर्ज की जाए और ग्राम प्रधान से सत्यापन कराया जाए। विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में घटिया सामग्री लगानेे की शिकायत पर इन केंद्रों की गुणवत्ता के सत्यापन के लिए पीडब्लूडी, आरईएस एवं पंचायत राज विभाग की टीमों से कराने का आश्वासन दिया।
कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही संबंधित ठेकेदारों को भुगतान मिलेगा। विधायक ने ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा ओवर रेट पर खरीदी गई स्ट्रीट लाइट की शिकायत भी की। शौचालयों के निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए विधायक ने कहा कि ग्राम परतापुर ब्लॉक जवां में अपात्राें के यहां शौचालय निर्माण की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई थी। इसकी जांच रिपोर्ट अति शीघ्र शासन को भेजी जाए। इस मौके पर विधायक प्रवक्ता सुशील गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीपीआरओ समेत अन्य अफसर उपस्थित थे।