{"_id":"59876f364f1c1b173e8b45be","slug":"201502048054-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस एंड मिसेज अलीगढ़ ब्यूटी कांटेस्ट में उमड़े प्रतिभागी-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस एंड मिसेज अलीगढ़ ब्यूटी कांटेस्ट में उमड़े प्रतिभागी-
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
मिस एंड मिसेज अलीगढ़ ब्यूटी कांटेस्ट में उमड़े प्रतिभागी
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
अमर उजाला और प्रशांत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से जश्न-ए-आजादी का आयोजन नौ अगस्त से किया जा रहा है। इसमें एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही जन सहभागिता के लिए भी इस कार्यक्रम में सभी के लिए दरवाजे खुले हैं।
रविवार को मिस एंड मिसेज अलीगढ़ ब्यूटी कांटेस्ट का ऑडीशन रामघाट रोड स्थित मदर्स टच स्कूल में हुआ। ऑडीशन मंगलवार को भी तीन बजे से मदर्स टच स्कूल में होगा। इस ऑडीशन की जज पूनम सारस्वत और आरती मित्तल हैं। ऑडीशन सिंपल वॉक और इंट्रोडक्शन के आधार पर होगा। चयनित प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 12 अगस्त को उन्हें टीवी सीरियल बालिका वधू फेम शीतल खंडाल (गहना) के समक्ष अपनी परफॉर्मेंस देनी होगी।
रविवार को कुछ और संगठन भी चौराहों को सजाने के लिए आगे आए हैं। अमर उजाला के साथ बैठक में राजेश कुमार अग्रवाल, संजय गुप्ता (उम्मीद), इंजीनियर योगेश वार्ष्णेय, डॉ. गिर्राज किशोर (भारत विकास परिषद), अंबरीश गोयल, आलोक चतुर्वेदी (रोटरी क्लब अलीगढ़ सिटी) मौजूद थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी प्रशांत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज हैं। इसके अलावा कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, बाल जीवन घुट्टी, शेखर का रीयल स्टेट ग्रुप, विनीत ऑटोमोबाइल्स, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब, रेडियो पार्टनर बिग एफएम, एसएमएस पार्टनर एटी न्यूज, केबल टीवी पार्टनर वरुण केबल नेटवर्क, वीडियोग्राफी पार्टनर कुशवाहा स्टूडियो हैं।