फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बगैर कार्रवाई ठेकेदारों ने किया समझौते से इंकार

बगैर कार्रवाई ठेकेदारों ने किया समझौते से इंकार

Tue, 18 Jul 2017 01:27 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
बगैर कार्रवाई ठेकेदारों ने किया समझौते से इंकार
बगैर कार्रवाई ठेकेदारों ने किया समझौते से इंकार
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला

पूर्ण हो चुके विकास कार्यों के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर ठेकेदारों और एडीए प्रशासन की सोमवार को हुई वार्ता फिर विफल हो गई। जहां एक ओर एडीए प्रशासन मांगें पूरी करने के लिए समय की दुहाई देता रहा, वहीं दूसरी ओर ठेकेदार मांगों पर बगैर कार्रवाई धरना समाप्त न करने पर अड़ गए। धरना स्थल पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी एवं नगर निगम के ठेकेदारों ने अपने समर्थन की बात दुहराते हुए बुधवार से विभागीय कार्य ठप करके होने जा रही भूख हड़ताल में शामिल होने का एलान कर दिया।
प्राधिकरण परिसर में ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल में शामिल अध्यक्ष नरेश पाल सिंह, महासचिव मनोज सिंह, सतेंद्र चौधरी की एक नामचीन बिल्डर की मौजूदगी में एडीए उपाध्यक्ष से वार्ता हुई। उपाध्यक्ष ठेकेदारों की मांगों से सहमत तो नजर आईं, लेकिन उन्होंने मांगों को पूरा करने के लिए समय मांगा।
विज्ञापन

महासचिव मनोज सिंह ने बताया कि जब तक भुगतान के पैसे हमारे खातों में नहीं आएंगे और रजिस्ट्रेशनों के रिनुअल शुरू नहीं होंगे तब तक धरना समाप्त करने का सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलान किया कि यदि मंगलवार तक निर्णय नहीं हुआ तो वे स्वयं ठेकेदारों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। पीडब्लूडी ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश चौधरी एवं नगर निगम के ठेकेदारों ने भूख हड़ताल के दौरान विभागीय कार्य ठप कर हड़ताल में शामिल होने का एलान किया। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, नितिन चौधरी, ढालू चौधरी, ओमपाल यादव, गुंजन सिंह, अमित, ललित, हरेंद्र सिंह, प्रमोद चौधरी, मुकर्रम, मनवीर चौधरी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता ओमपाल यादव व संचालन अंकुश और दिगंबर चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed