फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दुनिया के पुस्तकालयों का मानचित्र बनेगा

दुनिया के पुस्तकालयों का मानचित्र बनेगा

Wed, 05 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
दुनिया के पुस्तकालयों का मानचित्र बनेगा
दुनिया के पुस्तकालयों का बनेगा मानचित्र
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

दुनिया के पुस्तकालयों के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर सिंगापुर में 28-29 जून को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था। इसका आयोजन इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ लाइब्रेरी एसोसिएशन एंड इंस्टीट्यूट (आईएफएलए) द्वारा किया गया था। इसमें इंडियन लाइब्रेरी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं एएमयू के लाइब्रेरी एंड इंफोरमेशन साइंस विभाग के प्रो. शबाहत हुसैन भी शामिल हुए।
प्रो. शबाहत हुसैन ने बताया कि कान्फ्रेंस में आईएफएलए के अध्यक्ष डोना शीडर एवं महासचिव गेराल्ड लिटनर ने ग्लोबल विजन लांच किया ताकि पुस्तकालयों के समक्ष उत्पन्न होने वाली चुनौतियों को हल किया जा सके। प्रो. शबाहत हुसैन ने बताया कि अभी यह साफ-साफ बताना मुश्किल है कि दुनिया में कितने पुस्तकालय हैं। इसको ध्यान में रखते हुए दुनिया के पुस्तकालयों के मानचित्र की रचना के लिए एक सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी चुनौती है कि सारी दुनिया की लाइब्रेरी एक तरह से काम करें और सूचना एक कोने से दूसरे कोने तक आसानी से पहुंच जाए। उन्होंने कहा कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो तकनीकी रूप से बेहद पिछड़े हैं। कई देशों में बिजली की समस्या है। उन्होंने कहा कि हर जगह तकनीक एवं संसाधन पहुंचाने के लिए इंटरनेशनल फंड होना चाहिए। इसमें विभिन्न देशों की सरकार एवं यूएनओ भी मददगार बन सकता है। उन्होंने बताया कि कान्फ्रेंस में 27 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed