फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   20 years imprisonment for raping a girl

Aligarh News: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार, 20 साल की सजा

Tue, 03 Dec 2024 10:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 03 Dec 2024 10:18 PM IST
सार

मां घर में नहा रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला युवक पांच साल की बेटी को गांव से बाहर ले गया। वहां खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी दी तो महिला ने तलाश शुरू की। वह गांव के बाहर खेतों में पहुंचीं तो वहां आरोपी बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था।

विज्ञापन
20 years imprisonment for raping a girl
अदालत - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ के कोतवाली खैर क्षेत्र में दो साल पहले पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में एडीजे पाॅक्सो सुरेंद्र मोहन सहाय की अदालत ने युवक को दोषी करार देते हुए 20 साल कारावास की सजा व 20,000 रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। जुर्माने की पूरी रकम पीड़िता को बतौर क्षतिपूर्ति देने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


6 जनवरी 2022 को हुई इस घटना के मामले में खैर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर कहा था कि दोपहर साढ़े 12 बजे वह घर में नहा रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला बिंटा पांच साल की बेटी को गांव से बाहर ले गया। वहां खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी दी तो महिला ने तलाश शुरू की। 
विज्ञापन


वह गांव के बाहर खेतों में पहुंचीं तो वहां बिंटा बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था। जो महिला को देखकर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी बिंटा को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। विशेष लोक अभियोजक महेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। सत्र परीक्षण, गवाहों व साक्ष्यों के आधार पर बिंटा को सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed