फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   20 vehicles collided in Akarabad of Aligarh amid fog two killed, 50-60 injured

कोहरे का कहर : अकराबाद में 20 गाड़ियां टकराईं, दो कैंटर चालकों की मौत, 50-60 हुए जख्मी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Mon, 19 Dec 2022 10:59 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, अकराबाद (अलीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, अकराबाद (अलीगढ़) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 19 Dec 2022 10:59 PM IST
सार

सोमवार की सुबह नेशनल हाईवे पर एक साथ हुए कई हादसों से पुलिस के हाथ पर फूल गए। पुलिस एक घटना को संभाल पाती तब तक दूसरी घटना हो जाती थी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन
20 vehicles collided in Akarabad of Aligarh amid fog two killed, 50-60 injured
कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अकराबाद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह घने कोहरे की वजह से लगभग दो दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में दो कैंटर चालकों की मौत हो गई जबकि 50-60 लोग घायल हो गए। दुर्घटना में रोडवेज की छह बसें, पांच कैंटर, एक ट्रैक्टर, एक स्कूटी समेत कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एटा के कस्बा निधौली कला निवासी ओमप्रकाश के पुत्र अशोक कुमार एवं कल्लू उर्फ योगेंद्र सिंह सोमवार की सुबह एटा से अपनी-अपनी गाड़ियों में धान लादकर अलीगढ़ मंडी ले जा रहे थे। सुबह छह बजे के करीब उनकी गाड़ियां गांव खेड़ा नरायन सिंह के समीप पहुंचीं। उनके आगे चल रहे एक ट्रक चालक ने यू टर्न पर ब्रेक लगा दिया। 

विज्ञापन

कोहरे के कारण कैंटर चालकों को ट्रक नहीं दिखा और पीछे से जाकर टकरा गईं। हादसे में कैंटर चालक अशोक कुमार (42) की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा कैंटर चालक कल्लू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में अजब सिंह के पुत्र कल्लू उर्फ योगेंद्र (50) की भी मौत हो गई।

पीछे से आ रही एक रोडवेज बस के यात्रियों ने शोर मचाते हुए अन्य वाहनों को सतर्क करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कैंटर में फंसे घायल चालक को खिड़की तोड़ कर बाहर निकाला। वहीं, हादसे की जानकारी होते ही आसपास के सैकड़ों लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

घने कोहरे के कारण एक के बाद टकराते चली गईं गाड़ियां, मची भगदड़
सोमवार की सुबह घने कोहरे का आलम यह था कि एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकराती चली गईं। इससे सड़क पर भगदड़ एवं चीख-पुकार मच गई। यहां से कुछ ही दूरी पर एक और हादसा रोडवेज बस और मैक्स गाड़ी के बीच हो गया, जिसमें मैक्स चालक पिलखना निवासी मुजफ्फर पुत्र जाहिद घायल हो गए।

विज्ञापन

इधर, दो रोडवेज की बसें एक ट्रक में पीछे से टकरा गईं, जिससे बस में सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए। कुछ दूरी पर गैस सिलिंडर से भरे एक कैंटर ने धान से भरे ट्रैक्टर ट्राला में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक राहुल पुत्र चुरामन निवासी भोपालगढ़ घायल हो गया। इतने में तेज रफ्तार से आ रही एक और कार कैंटर में पीछे से घुस गई।

पुलिस इस घटना को देख ही रही थी कि तभी दूसरे रोड पर एक कार की ट्रक में पीछे से घुस गई, जिसमें चालक अभिषेक के साथ कार में सवार एटा के कस्बा अवागढ़ निवासी नरेंद्र गुप्ता एवं उनकी पत्नी मिथलेश जख्मी हो गए। कुछ ही देर में रोड पर एक धमाका और हुआ जिसमें एक इनोवा कार दो ट्रकों से टकरा गई।

इसमें कार सवार संजय नगर दिल्ली निवासी अजय पुत्र धर्मपाल के साथ परिवार के नीरज, शालू, मीरा, बबीता व धीरज घायल हो गए। वहीं, कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि रोहिना सिंहपुर ओवरब्रिज पर दो रोडवेज की बस एवं कुछ कारों में टक्कर हो गई। यहां यात्रियों के साथ कार सवार छिबरामऊ निवासी आशीष पांडे व सुरेश चंद्र घायल हो गए।

दुर्घटनाग्रस्त कार से टकराकर स्कूटी सवार दंपती जख्मी
इधर, अलीगढ़ के स्वर्ण जयंती नगर निवासी अध्यापक निर्दोष कुमार अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से स्कूल जा रहे थे। सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त खड़ी एक कार से उनकी स्कूटी की टक्कर हो गई जिसमें दंपती घायल हो गए। इसी पुल पर समय करीब आठ बजे रोड पर खड़ी एक वाहन से कैंटर की टक्कर हो गई। इसमें कैंटर चालक योगेश कुमार पुत्र कल्लू एवं अरुण घायल हो गए।

एंबुलेंस के इंतजार में सड़क पर पड़े रहे घायल, दूसरे वाहनों से भेजा अस्पताल
सोमवार की सुबह नेशनल हाईवे पर एक साथ हुए कई हादसों से पुलिस के हाथ पर फूल गए। पुलिस एक घटना को संभाल पाती तब तक दूसरी घटना हो जाती थी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। हालांकि, एंबुलेंस के इंतजार में घायल घने कोहरे के सड़क किनारे पड़े रहे।

आसपास के लोगों ने सड़क से निकल रहे अन्य वाहनों को रोककर घायलों को इलाज के लिए भेजा। हादसे के बाद महिलाएं एवं छोटे-छोटे बच्चे काफी परेशान दिखे। यात्री ठंड में काफी देर तक सड़क किनारे ही पर ही बैठे रहे। काफी देर बाद अन्य वाहनों से सभी लोग अपने गंतव्य को रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed