{"_id":"6a0f743def67b5da84017250","slug":"20-lakh-fine-on-contractor-for-slow-pace-of-road-construction-aligarh-news-c-2-gur1004-978831-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सड़क निर्माण में धीमी गति पर ठेकेदार पर 20 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सड़क निर्माण में धीमी गति पर ठेकेदार पर 20 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
सीएम ग्रिड योजना में बनी सड़कों का निरीक्षण करते नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा । स्रोत- नगर निगम
शहर के खैर रोड पर हीरा लाल की पुलिया से नादा पुल चौराहा तक सीएम ग्रिड योजना के तहत करीब 29.58 करोड़ की लागत से बन रही सड़क की धीमी प्रगति पर नगर आयुक्त ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने ठेकेदार और संस्था मैसर्स पीपीएस बिल्डर्स पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसमें पाया गया कि सड़क के मध्य लगाए जाने वाले स्ट्रीट लाइट खंभों की फिटिंग का कार्य शुरू नहीं किया गया है। निर्देशों के बावजूद कार्य में सुधार नहीं होने पर नगर आयुक्त ने ठेकेदार और संस्था मैसर्स पीपीएस बिल्डर्स पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
उधर, सीएम ग्रिड के तहत करीब 26.10 करोड़ रुपये की लागत से रघुवीरपुरी से फायर बिग्रेड काॅलोनी तक सड़क बन रही है। यहां भी निर्माण कार्य का नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, निर्माण सामग्री, सुरक्षा उपकरणों व कवर्ड नाला निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। स्थानीय पार्षद योगेश सिंघल व क्षेत्रीय लोगों ने शिकायत की है कि कई स्थानों पर नाला खुला छोड़ दिया गया है। जल निकासी के लिए लगाए गए पंप नियमित रूप से संचालित नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस पर नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था मैसर्स पीपीएस बिल्डर्स को अतिरिक्त बैरिकेडिंग लगाने व अगले सात दिन में डिजाइन के अनुसार कवर्ड नाला निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाला निर्माण 15 जून तक पूरा करने की समय सीमा भी तय कर दी।