फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   2,500 mobile numbers used in cyber fraud worth over Rs 15 crore

Cyber Crime: पंद्रह करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी में इस्तेमाल हुए 2500 मोबाइल नंबर, ब्लॉक कराए गए

Thu, 18 Dec 2025 01:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 18 Dec 2025 01:18 PM IST
सार

अलीगढ़ जिले से साइबर पोर्टल व 1930 पर दर्ज होने वाली शिकायतों का हर दिन का आंकड़ा 25 शिकायतों का है। इस वर्ष अब तक अकेले साइबर थाने में 1 लाख से अधिक ठगी के 411 मामले दर्ज हुए, जिनमें 11 करोड़ से अधिक की ठगी हुई।

विज्ञापन
2,500 mobile numbers used in cyber fraud worth over Rs 15 crore
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराध में शामिल अपराधी के साथ-साथ मोबाइल नंबर व बैंक खाते भी किसी अपराधी से कम नहीं माने जाते। उनकी भी किसी अपराधी की तरह निगरानी साइबर टीमों द्वारा की जाती है। इस वर्ष अलीगढ़ जिले में हुईं 15 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी में करीब 2500 मोबाइल नंबर साइबर अपराध में संलिप्त पाए गए, जिन्हें साइबर टीमों द्वारा श्रेणीवार ब्लॉक कराया गया, जबकि बैंक खातों का सटीक आंकड़ा नहीं। अकेले साइबर सेल ने अपने यहां दर्ज शिकायतों में 2 हजार से अधिक खातों में रुपया ब्लॉक कराया है।

विज्ञापन


साइबर अपराध संबंधी शिकायतें कई स्तर पर होती हैं। एक तो आप सीधे साइबर पोर्टल या 1930 पर कर सकते हैं। वहां से 1 लाख से कम ठगी की जांच साइबर सेल को होती है, उससे अधिक की साइबर थाने को जाती है। इसके अलावा जिले में थानों या साइबर सेल व साइबर थाने में भी सीधे शिकायत की जाती है। अपने जिले से साइबर पोर्टल व 1930 पर दर्ज होने वाली शिकायतों का हर दिन का आंकड़ा 25 शिकायतों का है। इस वर्ष अब तक अकेले साइबर थाने में 1 लाख से अधिक ठगी के 411 मामले दर्ज हुए, जिनमें 11 करोड़ से अधिक की ठगी हुई। बाकी ठगी की रकम का आंकड़ा जिले की सेल व अन्य थानों से जुड़ा है। 
विज्ञापन


इनमें अकेले साइबर सेल ने 1700 मोबाइल नंबर अन्य जनपदों व राज्यों की पुलिस को रिपोर्ट भेजकर ब्लॉक कराए, जबकि 57 नंबर अपने जिले से संबंधित ब्लॉक कराए गए। इसके अलावा साइबर थाने ने भी नंबर ब्लॉक कराए। साथ में ये नंबर संबंधित प्राथमिकियों में भी आरोपी हैं। इस तरह यह आंकड़ा 2500 के करीब पहुंचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर पोर्टल से मिलने वाले मोबाइल नंबरों से लेकर हमारे पास आने वाली शिकायतों में शामिल नंबरों को ब्लॉक कराया जाता है। ताकि वे नंबर आगे ठगी या अन्य किसी अपराध में शामिल न हो सकें। लोगों से अपील है कि किसी भी ठगी पर तत्काल 1930 पर रिपोर्ट दें। ताकि नंबर व खाते पर सीधे कार्रवाई हो सके।-नीरज जादौन, एसएसपी

टप्पल-गोंडा के कुछ गांव हॉट स्पॉट

साइबर ठगी के लिए अपने जिले में टप्पल व गोंडा के कुछ गांव हॉट स्पॉट के रूप में चिह्नित हैं। मथुरा से सटे इन गांवों में कॉल करके ठगी से लेकर ऑनलाइन इनामी स्कीम बताकर ठगी करने वाले तक चिह्नित हैं, जिन पर समय समय पर पुलिस कार्रवाई रहती है।

ये तथ्य भी जानें

  • 11 करोड़ 5 लाख रुपये की ठगी के 411 प्रकरण दर्ज हुए साइबर थाने में
  • 1 लाख से कम ठगी की 1500 से अधिक शिकायतें साइबर सेल में दर्ज
  • 2 हजार से अधिक खातों पर साइबर सेल के जरिये रुपया ब्लाक कराया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed