{"_id":"5bf4745dbdec22693f5f7177","slug":"191542747229-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण के नाम पर पांच लाख का गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण के नाम पर पांच लाख का गबन
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
स्वच्छ भारत मिशन में शौचालय निर्माण के नाम पर पांच लाख के गबन का मामला सामने आया है। जवां ब्लाक की ग्राम पंचायत परतापुर में ग्रामीणों की शिकायत पर हुई डीपीआरओ जांच में इसका खुलासा हुआ है। सीडीओ ने इस मामले में प्रधान व सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश कर दिये हैं। जल्द ही उनके खिलाफ आरसी जारी कर खुर्द बुर्द की गई धनराशि की रिकवरी की जाएगी।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर एवं गांवों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए युद्घस्तर पर शौचालय निर्माण का काम चल रहा है। शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थी को दो किश्तों में 12 हजार की धनराशि मिलती है। पिछले दिनों शिकायत मिली थी कि गांव परतापुर में प्रधान एवं सचिव ने सांठगांठ करके करीब चार हजार शौचालय निर्माण का पांच लाख रुपया खुर्द बुर्द कर दिया है और शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया। सीडीओ ने इसकी जांच जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया को दी। मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद ने स्वीकार किया कि जांच में प्रधान एवं सचिव को दोषी ठहराया गया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जल्द ही आरसी जारी कर उनसे गबन की गई धनराशि की रिकवरी करायी जाएगी।