फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बसपा भाईचार पैदा करने में रखती है विश्वास : चितौड़

बसपा भाईचार पैदा करने में रखती है विश्वास : चितौड़

Fri, 26 Oct 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
बसपा भाईचार पैदा करने में रखती है विश्वास : चितौड़
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी की एक दिवसीय समीक्षा बैठक मंडल कार्यालय पर सेक्टर व बूथ लेवल के संगठन की समीक्षा की गई।
मुख्य अतिथि आगरा-अलीगढ़ मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि बसपा भाईचारा पैदा करने में विश्वास रखती है न कि बिगाड़ने में। हमारी पार्टी सभी जाति व धर्मों का सम्मान करती है, उसी आधार पर संगठन भी तैयार करती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है, सभी अपने-अपने कार्य में गहनता से जुट जाएं। आगरा व अलीगढ़ मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज संघप्रिय गौतम ने कहा कि बहनजी (मायावती) को प्रधानमंत्री तब बना सकते हैं, जब बूथ लेवल तक का संगठन मजबूत होगा। अलीगढ़ मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज रणवीर सिंह कश्यप ने कहा कि भाजपा ने जनता को गुमराह कर केंद्र व प्रदेश में सत्ता पर काबिज हो गई, लेकिन कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। मेयर मोहम्मद फुरकान ने कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का आभार जताया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव ने की। इस अवसर पर आगरा-अलीगढ़ प्रभारी प्रताप सिंह बघेल, मुख्य जोन इंचार्ज गजराज विमल, रोशनलाल माहौर, रघुवीर सिंह, मुकेश चंद्रा, सुनील सिंह, ओपी आर्या, डॉ. मृगेंद्र सिंह, जितेंद्र राही, अर्जुन स्वामी, राजकुमार शर्मा, अशोक सिंह, सुनील निगम, बंटी राजपूत, मोहम्मद रिजवान, महेंद्र पाल शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed