फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अब बच्चों के लिखे को बड़े पढ़ते हैं: सिराज अहमद

अब बच्चों के लिखे को बड़े पढ़ते हैं: सिराज अहमद

Fri, 01 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
अब बच्चों के लिखे को बड़े पढ़ते हैं: सिराज अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बाल रचनाकारों की राष्ट्रीय पत्रिका ‘अभिनव बालमन’ द्वारा आयोजित रचनात्मक सृजन की कार्यशाला ‘सृजनोत्सव 2018’ का समापन गुरुवार को हुआ। समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।

इस दौरान मॉरीशस इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक मुकेश सिंह ने कहा कि सभी बच्चे रचनात्मकता के प्रति जुड़ाव बनाए रखें। हर दिन कुछ नया रचें, बेहतर रचें। यह जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन


दिल्ली से आए बाल साहित्यकार सिराज अहमद ने बाल रचनाकारों से कहा कि पहले बड़ों का लिखा बच्चे पढ़ा करते थे, लेकिन अब ऐसे मंचों के माध्यम से बच्चे भी लिखते हैं और उसे बड़े पढ़ते हैं। बचपन प्ले स्कूल की प्रधानाचार्या पारुल जिंदल ने कहा कि ‘अभिनव बालमन’ जिस तरह सीमित संसाधनों में बाल रचनाकारों की रचनात्मकता को उभारने के लिए कार्यशील है वह प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर, खैर रोड के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्यप्रकाश शर्मा व भूमिक इंटरनेशनल के नवीन कुमार ने बाल रचनाकारों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बाल रचनाकारों के साथ ही सभी बाल रचनाकारों को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र दिए। कार्यक्रम में अभिनव बालमन के संपादक निश्चल, पल्लव, संध्या शर्मा, सुशांत, देवाशीश, पल्लव अरोड़ा, अतुल शर्मा, अंजना रुहेला, देवीशरण शर्मा, आमोद कुमार, सरोज शर्मा, विनोद कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed