{"_id":"5b0f0f654f1c1bf86e8b56a0","slug":"191527713637-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू पर आयात शुल्क घटाए जाने के विरोध में आए कोल्ड स्टोरेज संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू पर आयात शुल्क घटाए जाने के विरोध में आए कोल्ड स्टोरेज संचालक
Updated Thu, 31 May 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सरकार द्वारा आलू का आयात शुल्क घटाने से नाराज कोल्ड स्टोरेज संचालक सरकार के इस कदम के विरोध में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय पहले ही कर्जों के बोझ तले दबे किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर देगा। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाने की मांग की है।
इस मामले में हुई अलीगढ़ कोल्ड स्टोरेज आनर्स एसोसिएशन की आपात बैठक में शीतगृह स्वामियों ने एक मत से केंद्र सरकार के आलू पर आयात शुल्क घटाने का भरपूर विरोध किया। उन्होंने इसे किसानों पर वज्रपात की संज्ञा देते हुए कहा कि आलू उत्पादक
किसान पिछले 3 वर्षों में तबाह हो चुका है व चौतरफा भारी कर्जों से घिरा हुआ है। ऐसे में यह कदम किसान को आत्महत्या करने के लिए विवश कर देगा। सरकार को याद रखना चाहिए कि किसान विपन्न रहे व देश सम्पन्न हो यह संभव ही नहीं है। किसानों के हित की बात करने के साथ किसानों का हित दिखना भी चाहिए जो कि नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
यह बहुत गंभीर स्थिति है कि आलू फिंकने व सस्ता बिकने पर सोते रहने वाली सरकार अब किसान का लाभ देख उसे तबाह करने की कोशिश में है। शीतगृह स्वामी गिरवर शर्मा ने कहा कि एडीए, श्रम विभाग, प्रदूषण व विद्युत विभाग शीतगृहों का आर्थिक शोषण बंद करें।
अध्यक्ष व पश्चिम उत्तर प्रदेश के संयोजक गिर्राज गोदानी ने बताया विद्युत डयूटी की छूट 2004 के बाद कार्यरत सभी उद्योगों के लिए है, किंतु जिला उद्योग केंद्र व विद्युत सुरक्षा विभाग इसे समायोजित करने में आनाकानी कर रहे हैं।
अत: प्रदेश सरकार के विद्युत विभाग को यह छूट सभी उद्योगों को स्वयं समायोजित कर देना चाहिए जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके। साथ ही निर्धारित अवधि में विद्युत बिल का भुगतान करने पर 1 प्रतिशत की छूट मिलनी चाहिए।
संयोजक व प्रवक्ता मनोज कुमार अग्रवाल ने अभी तक आलू की कम निकासी व गिरते भावों पर चिंता व्यक्त की। इस मौके पर मैसर्स राजहंस फर्टिलाइजर के इंडिया हैड रमेश मिश्र ने शीतगृहों के लिए शुगर फ्री की दवा में भारी आर्थिक लाभ की घोषणा की, इसका स्वागत किया गया।
बैठक में मोहित अग्रवाल, सतीश सिंह, शुभम, राजेंद्र प्रसाद वार्ष्णेय, राजेश सिंह, आनंद शर्मा, मोनू, मुकेश तोमर, दिनेश वर्मा, कन्हैयालाल अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, संदीप मित्तल, राजकुमार जैन, अजय जैन आदि उपस्थित रहे।