फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कोई आए तो उसे कुर्सी दें पानी पिलाएं: सीएमओ

कोई आए तो उसे कुर्सी दें पानी पिलाएं: सीएमओ

Thu, 24 May 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
कोई आए तो उसे कुर्सी दें पानी पिलाएं: सीएमओ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। डॉ. अशोक पहले भी जिले में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि यह जिला मेरे लिए नया नहीं है। हम सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को मिलजुल कर कार्य करना है। गरीब एवं आम जनता की सेवा करना ही हमारा फर्ज है। शासन की मंशानुसार गरीब जनता की सेवा करनी है एवं शासन की मंशा पर खरा उतरना है। बाहर से आए सभी लोग हमारे अतिथि हैं।

चाहे वह आम जनता में से कोई हो, चिकित्सक हो, कर्मचारी हो उसे पहले कुर्सी पर बैठाकर पानी पिलायें, उसकी समस्याएं सुने और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट करें। पूर्व सीएमओ डा. एमएल अग्रवाल ने नवागत सीएमओ को बताया की इस जिले में चिकित्सकों की भारी कमी है।
विज्ञापन


कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवागत सीएमओ डा. अशोक कुमार का स्वागत किया, जिसमें डा. पीके शर्मा, डा. अनुपम प्रकाश भास्कर, डा. खान चंद, डा. राम बिहारी, प्रदीप चौहान, प्रमोद कुमार पुष्पेंद्र शर्मा, अनूप कुमार, कमलकांत, अरुण कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed