फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मजदूर के घर फटा सिलेंडर..सब तहस-नहस

मजदूर के घर फटा सिलेंडर..सब तहस-नहस

Wed, 18 Apr 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
मजदूर के घर फटा सिलेंडर..सब तहस-नहस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर की भुजपुरा सुपर कॉलोनी में मंगलवार देर शाम मजदूर के घर में खाना बनाते समय सिलेंडर लीक होने पर पहले तो सिलेंडर में आग लग गई और फिर सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। हालांकि किसी के चोट नहीं आई, मगर घर की छत व दीवारों का प्लास्टर उखड़ा गया। इस दौरान काफी नुकसान हुआ है। वहीं दमकल के पहुंचने से पहले खुद ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया।

वाकये के अनुसार मजदूरी करने वाले सगे भाई रफाकत अली व लताफत अली एक ही मकान में संयुक्त रूप से रहते हैं। देर शाम रफाकत की पत्नी मलका कमरे में खुले में बनी रसोई में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी।
विज्ञापन


तभी अचानक सिलेंडर लीक होने पर उसमें आग लग गई। इस पर मलका शोर मचाते हुए घर के बाहर आ गई। लोग हरकत में आए और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए, मगर इसी बीच सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सूचना पुलिस व फायर स्टेशन को दी गई। मगर दमकल के पहुंचने से पहले लोगों ने आग बुझा ली। इस आग से कमरे में रखा कई लाख रुपये कीमत का सारा सामान व कमेटी के मिले डेढ़ लाख रुपये जलकर राख हो गए। साथ में प्लास्टर भी उखड़ गया। अग्निकांड के बाद परिवार में करुण क्रंदन मचा हुआ था। लोग परिजनों को सांत्वना देने में लगे थे।

ऑटो पार्ट्स की दो दुकानों में आग, भारी नुकसान
महानगर के गांधीपार्क इलाके में रोडवेज बस स्टैंड के पीछे शाहकमाल रोड पर सोमवार मध्य रात ऑटो पार्ट्स की दो दुकानों में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दमकल के पहुंचने से पहले दोनों दुकानों में काफी नुकसान हो गया। दुकान स्वामी किसी के द्वारा आग लगाने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं ।

शाहकमाल रोड पर ही रहने वाले गौरव की गौरव ऑटो पार्ट्स के नाम से व बगल में तबस्सुम की दो दुकानें हैं। पहले लोगों ने गौरव की दुकान में आग की लपटें रात करीब साढ़े बारह बजे उठती देखीं। इसके बाद पड़ोसी दुकान में भी आग पहुंच गई।


सूचना पर काफी देर तक दमकल नहीं आई। खुद लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए। बाद में दमकल ने पहुंचकर आग को नियंत्रित किया। इस आग में गौरव की दुकान पूरी तरह जल गई है। जिसमें खासा नुकसान हुआ है। गौरव के अनुसार उसकी दुकान में न तो विद्युत संयोजन है और न ही कोई बैटरी है, जिससे आग लगती। उसने किसी पर आग लगाने का आरोप लगाया है और कई लाख के नुकसान की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed