फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सात दिन से मरीज जिला अस्पताल के फर्श पर -ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

सात दिन से मरीज जिला अस्पताल के फर्श पर -ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

Thu, 22 Feb 2018 01:40 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
सात दिन से मरीज जिला अस्पताल के फर्श पर -ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिस वक्त स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी टीबी को लेकर एक आलीशान होटल में प्रेसवार्ता कर रहे थे, उसी समय एक मां मलखान सिंह जिला अस्पताल के परिसर की फर्श पर लेटे अपने बेटे के अस्पताल में भर्ती होने का इंतजार कर रही थी। वह पिछले सात दिनों से उसके पास बैठी इलाज का इंतजार कर रही है। वृद्ध मां की गुहार पर भी अस्पताल प्रशासन का दिल नहीं पसीज रहा है।

मूल रूप से ऊपरकोट निवासी ख्वाजा कुछ दिनों पहले तक फरीदाबाद में किसी फैक्ट्री में काम करता था। वहां पर उसकी तबियत खराब रहने लगी तो उसकी मां उसके पास पहुंच गई। वहां पर इलाज में हो रहे खर्चे और घर से दूर होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए ख्वाजा की मां उसे अलीगढ़ ले आयी।
विज्ञापन


यहां पर उसे उम्मीद थी कि उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती कर लिया जाएगा, लेकिन यहां पर जब वह अपने बेटे को लायी तो अस्पताल प्रशासन ने उसे भर्ती करने से ही मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वजह पूछने पर किसी ने भी स्पष्ट वजह नहीं बताई। ख्वाजा का कहना है कि उसे बुखार, बदन दर्द, पेट दर्द जैसी कई तरह की शिकायतें हैं। ख्वाजा की मां ने बेटे को ओपीडी के सामने जहां पर पर्चे बनते हैं, वहीं पेड़ के नीचे बने टिन शेड के नीचे चादर पर लिटा रखा है।


मां ही आसपास से और घर से खाना आदि ले आती है। इस तरह सात दिन हो गए हैं। यहां पर बंदर और कुत्ते बहुत परेशान कर रहे हैं। इस तरह राहत की उम्मीद में अस्पताल आए ख्वाजा का दर्द अस्पताल आकर ही बहुत बढ़ गया है।

अभी इस मामले में अपने स्टाफ को भेजता हूं। पूरा मामला दिखवाता हूं। इस मरीज के लिए जो भी संभव होगा, मैं अपने स्तर से करूंगा।
- डॉ. रामकिशन, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed