{"_id":"5a7382634f1c1b8c268b7dee","slug":"191517519459-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की मांगे सरकार तक पहुंचाऊंगा: संदीप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की मांगे सरकार तक पहुंचाऊंगा: संदीप सिंह
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों की मांगे सरकार तक पहुंचाऊंगा: संदीप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
प्रदेश सरकार के शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा है कि वह कर्मचारियों की आवाज बनकर उनकी ज्वलंत मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे। कर्मचारियों के साथ अन्याय किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।
शिक्षा राज्य मंत्री नुमाइश की कृष्णांजलि नाट्यशाला में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वार्षिक सम्मेलन को मुख्य अतिथि पद से संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि एवं प्रांतीय अध्यक्ष संजीव पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय मिश्रा व उपाध्यक्ष अजय द्विवेदी ने राज्य कर्मचारियों की लंबित समस्याओं, वेतन विसंगति, कैशलेस चिकित्सा, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की समस्या का शासन स्तर से समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
मुख्य कोषाधिकारी मोनिस अली सिद्दीकी ने भी कर्मचारियों की समस्याओं के अविलंब निस्तारण की बात कही। परिषद की ओर से 14 सूत्रीय मांग पत्र भी डीएम को प्रेषित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिला मंत्री संदीप दीक्षित समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार शम्मी ने की तो संचालन संरक्षक आरके मिश्रा ने किया।