{"_id":"5a5130544f1c1b1f168b74cd","slug":"191515270228-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल समय से जमा न करने वालों को बिजली विभाग की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल समय से जमा न करने वालों को बिजली विभाग की चेतावनी
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, अलीगढ़।
बिजली विभाग ने समय से बिल न भरने के नुकसान गिनाते हुए बिजली उपभोक्ताओं से एक अपील की है। जिसमें बिंदुवार नुकसान गिनाए गए हैं।
नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम के एसडीओ करमवीर सिंह ने बताया कि बिल न भरने से बिजली कम खरीदी जाएगी। जिस कारण कटौती होगी, क्योंकि वितरण कंपनियां बाजार से बिजली खरीद कर उपभोक्ता के घर तक पहुंचाती हैं। उपभोक्ता को बिल हर स्थिति में भरना पड़ेगा।
अन्यथा वसूली के लिए चाहे कनेक्शन काटकर, आरसी जारी कराके तहसील के माध्यम से धारा पांच प्रेषित कर कुर्की कर रिकवरी द्वारा, बिल वसूल जरूर किया जाएगा।
बिल न भरने पर दो फीसदी प्रति माह का ब्याज देना होगा। विद्युत कर्मचारियों का मुख्य काम विद्युत आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए तकनीकी कार्य करना है। जिससे बार बार ब्रेक डाउन न हो और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त न हो।
इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिये कार्य करना है। लेकिन अधिकांश लोगों द्वारा बिल न जमा करने के कारण कर्मचारियों का पूरा समय विद्युत बकायेदारों से बिल धनराशि वसूलने में लगता है। जिससे विद्युत आपूर्ति सुचारू करने में समय लग जाता है। इससे उपभोक्ताओं को ही असुविधा होती है।