फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पोलिंग बूथों पर पहुंचने के लिए मांगे 172 वाहन

पोलिंग बूथों पर पहुंचने के लिए मांगे 172 वाहन

Thu, 09 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
पोलिंग बूथों पर पहुंचने के लिए मांगे 172 वाहन
पोलिंग बूथों पर पहुंचने के लिए मांगे 172 वाहन
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

नगर निगम चुनाव में पोलिंग पार्टियों को मतदान बूथों तक ले जाने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी एवं चुनाव अधिकारी ने संभागीय परिवहन अधिकारी को 172 वाहनों की लिस्ट सौंप दी है। वाहनों की लिस्ट मिलने के बाद विभाग वाहनों के अधिग्रहण के लिए वाहन स्वामियों को नोटिस जारी करने के प्रक्रिया में जुट गया है।

नगर निगम चुनाव में पोलिंग पार्टियों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिए चुनाव प्रभारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी नीरज कुमार ने आरटीओ को 172 वाहनों की डिमांड लिस्ट भेजी है। पूर्ति अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि नगर निगम में चुनाव के लिए 41 मिनी बसों, 66 बड़ी बसें, नगर पालिका खैर के लिए छह बड़ी बसें, नगर पालिका अतरौली के लिए 13 बड़ी बसें, छर्रा के लिए आधा दर्जन बड़ी बसें, बेसवां के लिए एक बड़ी बस, इगलास के लिए एक मिनी बस और एक बड़ी बस, जट्टारी के लिए तीन बड़ी बसें, कौड़ियागंज के लिए दो बडी बसें, जलाली के लिए दो छोटी और दो बड़ी बसें, पिलखना के लिए एक मिनी और एक बड़ी बस, विजयगढ़ के लिए एक छोटी और एक बड़ी बस, हरदुआगंज के लिए तीन बड़ी बसों समेत अन्य वाहनों की डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन


एआरटीओ (ई) व चुनाव प्रभारी राजेश कुमार राजपूत ने बताया कि डिमांड मिलने के बाद वाहनों के अधिग्रहण के लिए वाहन स्वामियों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया कि जिन वाहन स्वामियों को नोटिस जारी होगा, उन्हें अपने वाहन देने होंगे। हीलाहवेली करने वाले वाहन स्वामियों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी। बताया कि अभी पुलिस के वाहनों की डिमांड नहीं आई है। जल्द ही वह सूची मिलने पर उनके लिए भी वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed