{"_id":"59f38f884f1c1b78548b9766","slug":"191509134216-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में सेंट फिदेलिस और ओएलएफ को विप्रा ने थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में सेंट फिदेलिस और ओएलएफ को विप्रा ने थमाया नोटिस
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट फिदेलिस एवं ओएलएफ को विप्रा ने थमाया नोटिस
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं अवर लेडी फातिमा को विकास प्राधिकरण अफसरों ने नोटिस जारी कर दिए हैं।
दोनों शिक्षण संस्थानों पर मानकों के विरुद्घ बाउंड्रीवाल निर्माण एवं बाउंड्री की मुख्य सड़क से उचित दूरी न होने तथा अग्निकांड की स्थिति में फायर एक्यूपमेंट के पर्याप्त इंतजाम न होने के मामले में नोटिस दिए गए हैं। अब कार्रवाई की तैयारी है।
विकास प्राधिकरण ने रामघाट रोड पर जाम का कारण बने सेंट फिदेलिस एवं ओएलएफ को पूर्व में चेतावनी दी थी कि वे अपने संस्थान में पार्किंग का निर्माण करा लें। बच्चों को लेने आने वाले अभिभावकों के वाहन किसी भी सूरत में सड़क पर पार्क न कराए जाएं।
बताते चलें कि दोनों संस्थानों की छुट्टी के समय रामघाट रोड पर अभिभावकों द्वारा पार्किंग के अभाव में वाहन सड़क पर इस कदर बेतरतीबी से खड़े किए जाते हैं कि लंबे लंबे जाम लग जाते हैं। इसके चलते सैकड़ों वाहन रोजाना जाम में फंसते हैं। यही नहीं इन दोनों संस्थानों की बाउंड्रीवाल भी मानकों के अनुरूप नहीं बनी है। इसकी सड़क से दूरी भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
विप्रा सचिव डीएस भदौरिया ने बताया कि दोनों संस्थानों में हजारों बच्चे पढ़ने के बावजूद अग्निकांड से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की एनओसी तक नहीं है। दोनों संस्थानों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। इसकी समय सीमा खत्म हो चुकी है। अब दोबारा नोटिस जारी कर कार्रवाई की तैयारी है।