{"_id":"59f38f7f4f1c1b65548b98f9","slug":"191509134207-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... वाराणसी और लखनऊ सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... वाराणसी और लखनऊ सेमीफाइनल में
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी और लखनऊ सेमीफाइनल में
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
सीनियर राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में पहला मैच खेल रही लखनऊ और वाराणसी की टीमों ने धमाकेदार जीत से आगाज किया। दोनों टीमों ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। शनिवार को पहले सेमीफाइनल में कानपुर व वाराणसी की टीम आमने-सामने होंगी। वाराणसी के मनोज मंझालिया ने गोलों की हैट्रिक लगाई और प्रतियोगिता के टॉप स्कोरर भी बन गए।
शुक्रवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का तीसरा क्वार्टर फाइनल लखनऊ और मेरठ के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गजब का खेल दिखाया। अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों ने रक्षापंक्ति को भेदने का असफल प्रयास किया।
पहला और दूसरा हाफ गोल रहित रहा। मैच का फैसला टाइब्रेकर से हुआ। इसमें लखनऊ ने मेरठ को 4-2 से हरा दिया। रविवार को लखनऊ और अलीगढ़ सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। मुख्य रेफरी धीरज पटेल, सहयोगी रेफरी सतीश कुमार, राजीव रंजन, रजाउल्लाह अंसारी रहे।
विज्ञापन
चौथा क्वार्टर फाइनल वाराणसी और आजमगढ़ के मध्य खेला गया। रेफरी की सीटी बजते ही वाराणसी के खिलाड़ियों ने गेंद को कब्जे में ले लिया, जो ज्यादातर समय तक इनके पास ही रही। पहले हाफ के पांच मिनट में विशाल ने गोल दागकर वाराणसी को 1-0 से बढ़त दिलाई। मनोज मंझालिया ने 25वें, 39वें मिनट में गोल दागकर टीम को 3-0 से बढ़त दिला दी।
आजमगढ़ के खिलाड़ी गोल करने के लिए जूझते रहे। दूसरे हाफ में भी वाराणसी के खिलाड़ियों ने मैच पर पकड़ बनाए रखी। बल्लू वर्मा ने 65वें और 89वें मिनट में गोल दागे। मनोज निर्मल ने 85वें और मनोज मंझालिया ने 71वें मिनट में फिर गोल किया। मनोज ने प्रतियोगिता की पहली हैट्रिक लगाई। मुख्य रेफरी खुर्शीद आलम, सहयोगी रेफरी आरिफ अली, राशिद आलम, अयूब शाह रहे। वाराणसी ने 7-0 मैच जीत लिया।
टॉप स्कोरर
नाम मंडल गोल
मनोज मंझालिया वाराणसी 3
अंशुल कानपुर 2
अभिषेक कानपुर 2
बल्लू वर्मा वाराणसी 2