{"_id":"59c41f574f1c1b23688b5cfa","slug":"191506025303-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की चपेट में आने से महिला की मौत
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस की चपेट में आने से महिला की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
हरदुआगंज। भाई के साथ मायके से ससुराल जा रही महिला की तालानगरी में एलन एंड एलवान कंपनी के पास प्राईवेट बस की चपेट में आने से मौत हो गई। बस चालक ने खुद ही थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया। अतरौली क्षेत्र के गांव खेड़ा की राधा 25 पत्नी थान सिंह गुरुवार सुबह सासनी क्षेत्र के गांव विर्रा स्थित मायके से अपने भाई विशंभर के साथ बाइक से ससुराल लौट रही थीं। विशंभर का आरोप है कि तालानगरी क्षेत्र में एलन कंपनी के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही प्राईवेट बस ने उन्हें रौंद दिया। इसमें राधा बुरी तरह से घायल हो गई। पुलिस की मदद से राहगीरों ने दीनदयाल अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के दो बच्चे हैं।