{"_id":"59876f2c4f1c1b812a8b46e2","slug":"191502048044-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी रोडवेज से कहीं भी जाएं बहनें, यात्रा फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी रोडवेज से कहीं भी जाएं बहनें, यात्रा फ्री
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी रोडवेज से कहीं भी जाएं बहनें, यात्रा फ्री
ब्यूरो, अमर उजाल, अलीगढ़।
उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस सेवा 24 घंटे में एक छोर से दूसरे छोर तक, जहां भी पहुंच सकती है। वहां तक बहनों की यात्रा रक्षाबंधन के मौके पर नि:शुल्क होगी। इन बहनों को किसी तरह का टिकट नहीं बनवाना होगा। ये सुविधा रविवार की रात 12 से बजे से लागू होकर सोमवार की रात 12 बजे रहेगी।
सोमवार रात 12 बजे के बाद बसों में सवार होने वाली बहनों को किराया देना होगा। एआरएम बुद्धविहार डिपो योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध में अब तक मिले शासनादेश के अनुसार बहनों को इसकी सुविधा रविवार की रात 12 बजे से मिलने लगेगी।
रविवार की रात 12 बजे के बाद रोडवेज की बस में सफर करने वाली महिलाओं को टिकट नहीं लेना होगा। इसमें कोई उम्र बंधन भी नहीं है। इसमें प्रदेश के अंदर या प्रदेश के बाहर आने जाने की भी कोई शर्त नहीं है। बस समय का बंधन है। मसलन अगर दिल्ली से अलीगढ़ आना है तो भी यात्रा नि:शुल्क होगी।
विज्ञापन
इधर, रक्षाबंधन की जबरदस्त भीड़ को देखते हुए दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, कासगंज, एटा, आगरा, मथुरा, हाथरस, बदायूं, बरेली, मुरादाबाद, अनूपशहर, कानपुर, लखनऊ की बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।
रविवार को सबसे ज्यादा मुसाफिर एटा के लिए बस स्टैंड पर पहुंचे। गांधीपार्क और मसूदाबाद बस स्टैंड पर रविवार को जबरदस्त भीड़ के बीच बारिश ने भी परेशानी बढ़ाई। बैठने की जगह नहीं होने से बहनों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। पूछताछ पर बसों की सही जानकारी नहीं मिली। भीड़ ज्यादा होने से दिल्ली से कानपुर की ओर जाने वाली बसें यहां ठहरी ही नहीं और सीधे निकल गईं।