फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में रेलवे ट्रैक की सीढ़ियां जर्जर, एक यात्री का पैर फंसा

अलीगढ़ में रेलवे ट्रैक की सीढ़ियां जर्जर, एक यात्री का पैर फंसा

Sat, 15 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में रेलवे ट्रैक की सीढ़ियां जर्जर, एक यात्री का पैर फंसा
रेलवे पुल की सीढ़ियां हुई जर्जर, एक मुसाफिर का पैर फंसा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

मुसाफिरों को रेलवे ट्रैक पार करवाने के लिए बने पुल की सीढ़ियां हादसे को निमंत्रण दे रही हैं। सीढ़ी इस कदर जर्जर हालत में हैं कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

गुरुवार शाम को ड्यूटी से लौटते वक्त एक युवक का पैर सीढ़ियों के बीच में बने गैप में फंस गया। युवक ने तत्काल फोटो क्लिक कर पूरे प्रकरण की रेलमंत्री से ट्वीट कर शिकायत की है।
विज्ञापन


बता दें कि छर्रा अड्डा पुल पर आएदिन हादसे होते रहते हैं। इन हादसों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ट्रैक पर पुल का निर्माण कराया गया है। इस पुल की सीढ़ियों से प्रतिदिन हजारों की तादाद में मुसाफिरों का गुजरना होता है। पुल पर बनी सीढ़ियां पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। इन सीढ़ियों के बीच में इतना गैप बढ़ गया है कि रेलवे ट्रैक भी साफ दिखने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस ट्रैक से एक्सप्रेस सहित तमाम राजधानी गाड़ियों का सुबह से शाम तक निकलना होता है। गुरुवार को चंदनियां के सैनी कुंज निवासी अशोक शर्मा ड्यूटी खत्म करके वहां से गुजर रहे थे, तभी उनका एक पैर सीढ़ियों के बीच बने गैप में चला गया, जिससे वह गिरने से बच गए। उन्होंने तत्काल टूटी सीढ़ियों का फोटो खींचा और रेलमंत्री को ट्वीट कर शिकायत की।


सैकड़ों गाड़ियों का होता है आवागमन

छर्रा अड्डा पुल के नीचे सैकड़ों सुपर फास्ट, राजधानी, मालगाड़ी व पैसेंजर गाड़ी गुजरती हैं। सीढ़ी अगर टूटकर गिरती है तो सीधे ट्रैक पर गिरेंगी, जो ट्रैक पर आने वाली गाड़ी के लिए काफी के परेशानी खड़ा कर सकती है। युवक ने बताया कि उसके साथ जब घटना हुई तो तत्काल उसने स्थानीय रेलवे के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन किसी ने उसकी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed