{"_id":"5967ced24f1c1b075f8b4645","slug":"191499975378-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला, अकराबाद (अलीगढ़)।
अकराबाद कस्बे में जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। उसे मेडिकल कालेज ले जाया जा रहा था, लेकिन पहले ही महिला की मौत हो गई।
इस पर परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप मढ़ते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगाें को शांत कराया। देर रात तक परिजन शव लेकर अस्पताल में ही डटे थे।
जानकारी के अनुसार गांव नानऊ निवासी रमेश पाल पुत्र नरसिंह पाल बघेल की 20 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी को बुधवार रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे थे। प्रसूता की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
बताते हैं कि सीएचसी में ही मौजूद कुछ लोगों की सलाह पर परिजन प्रसूता को कस्बे के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां महिला को भर्ती कर लिया गया। रात में महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। गुरुवार शाम महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
डाक्टरों ने महिला के शरीर में खून की कमी बताई और मेडिकल कालेज ले जाने की सलाह दी। परिजन मेडिकल कालेज ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी महिला की मौत हो गई।
मौत होते ही परिजनों की चीखपुकार शुरू हो गई। कुछ देर बाद ही अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू हो गया। महिला के परिजन अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग कर रहे थे।