फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   न्याय दिवस में महाविद्यालय के शिक्षक गरजे

न्याय दिवस में महाविद्यालय के शिक्षक गरजे

Thu, 13 Jul 2017 01:30 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
न्याय दिवस में महाविद्यालय के शिक्षक गरजे
न्याय दिवस में गरजे महाविद्यालय के शिक्षक
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

ऑल इंडिया फेडरेशन यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (एआईएफयूसीटीओ) के आह्वान पर सातवें वेतन आयोग की रिव्यू कमेटी लागू करने, एपीआई हटाने व अन्य मांगों को लेकर महाविद्यालयों के शिक्षकों ने हुंकार भरी। देशभर में न्याय दिवस मनाया गया। 24 जुलाई को जंतर-मंतर (दिल्ली) पर होने वाली रैली और धरने में शामिल होने पर चर्चा की गई।
बुधवार को न्याय दिवस के तहत एसवी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. गोपाल बाबू ने कहा कि एकजुटता से ही अपनी मांगें मनवा सकते हैं। शिक्षक संघ के सचिव डॉ. ओमवीर सिंह ने केंद्र सरकार के इस रवैये को दुखद बताया। अक्रूर पार्क में शिक्षकों ने बैठक की। इस मौके पर डॉ. अशोक द्विवेदी, डॉ. एसके सिंह, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. अनिल वार्ष्णेय, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. नीता, डॉ. गरिमा यादव, डॉ. एमआई खान, डॉ. गीतम सिंह, डॉ. कृष्णा अग्रवाल, डॉ. अजीत जैन, डॉ. अभय कुमार, डॉ. तनु वार्ष्णेय, डॉ. निशा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएस कॉलेज में हुई गोष्ठी में अस्थायी शिक्षकों को स्थायी, पुरानी पेंशन बहाल करने, छठवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर किए जाने सहित मांगें उठाई गईं। इस मौके पर महाविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव डॉ. मुकेश भारद्वाज, डॉ. वीपी सिंह यादव, डॉ. वाईपी सिंह, डॉ. डीके गौड़, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. बीना अग्रवाल, डॉ. रेनू सिंघल, डॉ. मंजू गिरि, डॉ. अपूर्व चतुर्वेदी, डॉ. पीके जैन, डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. भरत सिंह यादव, डॉ. वीके सिंह, डॉ. प्रबोध श्रीवास्वत, डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ. कैसर आलम, डॉ. शरद चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय में न्याय दिवस मनाया गया। इस मौके पर शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉ. ब्रजरानी शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. लकी गुप्ता, सचिव डॉ. गीतिका सिंह, उप सचिव डॉ. सुमन रघुवंशी, लेेखाधिकारी डॉ. प्रभा वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed