{"_id":"5c8425afbdec2214216cbec7","slug":"181552164271-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के अलीगढ़ प्रभारी के समक्ष फूटेगा गुबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के अलीगढ़ प्रभारी के समक्ष फूटेगा गुबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
कांग्रेस के अलीगढ़ और आगरा मंडल के 10 जिलों के प्रभारी विनोद चतुर्वेदी शनिवार को अलीगढ़ नहीं आ सके, अब वह 12 मार्च कोे संगठन की नब्ज टटोलने आएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक उनके समक्ष पार्टी में बागी सुर अलाप रहे कुछ नेताओं का कच्चा चिट्ठा सामने आ सकता है।
इसके साथ ही पार्टी के कुछ लोगों ने सन 2015 में पश्चिमी यूपी में हुए एक गैर कांग्रेस दल के सम्मेलन की तस्वीर सोशल मीडिया पर चल रही है। जिसमें पार्टी के एक नेता उसमें मंच साझा करते दिख रहे हैं। इसी सम्मेलन में पार्टी नेताओं के खिलाफ नारेबाजी भी हुई थी।
चुनावी सीजन में कांग्रेस के वह नेता जिनके पास अलीगढ़ का प्रभार है, उनके आने और संगठन की स्थिति का जायजा लेने का सिलसिला जारी है। पहले गोर्बधन सिंह चौहान, बाद में प्रीती तिवारी अलीगढ़ आई थीं। अब इसी क्रम में आगरा अलीगढ़ मंडल के पार्टी प्रभारी विनोद चतुर्वेदी का अलीगढ़ आना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
वह 12 मार्च को अलीगढ़ आ रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक चुनाव प्रभारी को पार्टी की गुटबंदी, कुछ नेताओं के तथाकथित प्रभुत्व, बगावत के सुर आदि के मुद्दे सामने रखने की तैयारी है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक कांग्रेस नेता की वह तस्वीर भी प्रभारी को दिखाने की तैयारी की जा रही है।
इस तस्वीर में कांग्रेस नेता गैर कांग्रेस दल के पश्चिमी यूपी सम्मेलन में कांग्रेस विरोधी मंच साझा करते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के साथ ही उस दल की प्रेस रिलीज भी पोस्ट की गई है जिसमें उस दल की प्रेस रिलीज में कांग्रेस नेता का नाम भी दर्शाया गया है। इस तरह पार्टी प्रभारी के समक्ष कार्यकर्ताओं का पूरा गुबार फूटने की संभावना है।