फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों का साझा किया दुख-दर्द

शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों का साझा किया दुख-दर्द

Mon, 22 Oct 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों का साझा किया दुख-दर्द
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


पुलिस स्मृति दिवस पर रविवार को जिले के शहीद पुलिसकर्मियों को याद किया गया। इस मौके पर उनके परिवारों को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित भी किया गया।
पुलिस लाइन में एसएसपी अजय कुमार साहनी, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी क्राइम आशुतोष द्विवेदी, एसपीआरए मणिलाल पाटीदार आदि ने अतरौली हादसे में मारे गए सब इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा, संभल में मारे गए दादों के समैना ततारपुर निवासी सिपाही रवेंद्र सिंह, आगरा में मारे गए सुभाष यादव निवासी नगला डालचंद्र क्वार्सी व जीआरपी बरेली में तैनाती के दौरान मारे गए जमीर अहमद निवासी नगला पटवारी के परिजनों से संवाद किया। उनके दुख-दर्द को समझा। उनके परिजनों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


आरएएफ परिसर मनाया स्मृति दिवस
104 बटालियन आरएएफ के प्रांगण में पुलिस स्मृति/शहीद दिवस मनाया गया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस के जवानों ने पूरी बहादुरी के साथ डटकर मुकाबला किया। गार्ड ने शहीदों को सलामी दी गई। कमांडेंट हेलाल फिरोज ने एक वर्ष में शहीद हुए उन वीर जवानों का नाम पढ़कर सुनाया गया। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी भवेश चौधरी, उप कमा. एसपी सिंह, हिमकांत दीक्षित, उप कमा. जितेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, जितेंद्र राजपूत, दीपक मिश्रा, संजेश सिंह, व्यवहार सिंह, एनएस बिष्ट, डॉ. अंकुर सिंह आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


38वीं वाहिनी पीएसी में पुलिस स्मृृति दिवस मनाया
38वीं वाहिनी पीएसी में पुलिस स्मृृति दिवस पर मनाया गया। सेनानायक अनीस अहमद अंसारी ने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस कर्मियों को वाहिनी परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। मु.आ.प्रो. राजेंद्र प्रसाद दीक्षित ने सेनानायक को पुलिस स्मृति पत्रिका सौंपी गई। इस मौके पर राम अवतार सिंह, बृृजपाल सिंह, धीरेंद्र सिंंह, देश दीपक, हरपाल सिंह, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed