फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   01 लेखपाल व कानूनगो सस्पेंड

01 लेखपाल व कानूनगो सस्पेंड

Sat, 02 Jun 2018 01:31 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
01 लेखपाल व कानूनगो सस्पेंड
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


इगलास वीडियो वायरल प्रकरण में बरौली विधायक ठा.दलवीर सिंह के हस्तक्षेप पर लेखपाल एवं कानूनगो को निलंबित कर दिया गया है। विधायक ने इस मामले में डीएम से मुलाकात की थी। उन्होंने पूछा कि जब काननूगो की घूसखोरी स्पष्ट है तो कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है। इससे भृष्टाचार मुक्त शासन देने की प्रदेश सरकार की मंशा पर विपरीत असर पड़ रहा है।

उन्होंने डीएम से प्रकरण की जांच का दायरा बढ़ाए जाने को भी कहा। डीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इस सबके बावजूद इगलास तहसील मुख्यालय पर नौ दिनों से चल रहा धरना जारी रहा।
विज्ञापन


विधायक ठा.दलवीर सिंह ने शुक्रवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब कानूनगो का रिश्वत लेते हुए वीडियो स्पष्ट है तो उनके खिलाफ जांच के नाम पर देरी क्यों की जा रही है। प्रकरण की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि इस अन्याय के खिलाफ लड़ रहे लोगों को न्याय मिल सके। एक अफसर को भी धरना स्थल पर भेजा जाय। इसके अनुपालन में एडीएम वित्त एवं राजस्व उदय सिंह को धरना स्थल पर भेजा गया।

उन्होंने लेखपाल एवं कानूनगो के सस्पेंड होने की जानकारी देते हुए अधिवक्ताओं से धरना समाप्त करने की अपील की। लेकिन अधिवक्ताओं ने दोनों आरोपियों के स्थानांतरण होने तक धरना जारी रखने का ऐलान कर दिया।


इसके बाद एडीएम वापस लौट आए। इस मौके पर अधिवक्ता डा. नवीन कुमार शर्मा, अनिल चौधरी, संजय उपाध्याय, उमेश कुमार, बाबूदत्त शर्मा, मनोज कुमार, जितेन्द्र बधौतिया, कैलाशचन्द्र शर्मा, ओंकार सिंह, राकेश सिंह, चंद्रपाल कर्दम, सुरेंद्र आर्य, मनोज कुमार, भाकियू के चौ. हरपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed