{"_id":"5b0b17244f1c1bb26e8b4f6d","slug":"181527453476-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी पटरी से उतरने से यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी पटरी से उतरने से यातायात बाधित
Updated Mon, 28 May 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बुरारी से गेहूं लादकर मिदनापुर जा रही मालगाड़ी के सात डिब्बे फि रोजाबाद स्थित लूप लाइन पर उतरने से नई दिल्ली-हावडा रेलवे ट्रैक रविवार को साढ़े आठ बजे से दोपहर 11 बजे तक बाधित रहा।
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब साढे़ नौ बजे पहुंची जोगबनी एक्सप्रेस को यहीं पर रोक दिया गया। इससे पहले गई शताब्दी एक्सप्रेस टूंडला में तकरीबन डेढ़ घंटे तक खड़ी रही।
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क विभाग के अधिकारी सुनील कुमार गुप्त ने बताया कि डीआरएम अमिताभ के निर्देश पर टूंडला और कानपुर से मौके पर एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेक (एआरटी) को रवाना कर दिया गया था।
विज्ञापन
सुबह 10:45 बजे एआरटी ने ट्रेन के पिछले हिस्से को खींचकर अलग कर दिया, जिसके बाद ट्रैफिक शुरू किया गया। अफ सरों की मानेें तो पहली ट्रेन शताब्दी को काशन लगाकर धीमी गति से पास किया गया। जोगबनी के अलावा कुछ अन्य ट्रेनों और दूसरी मालगाड़ी ट्रेनों को अलग अलग स्टेशनों पर रोका गया।