फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   स्कूली बच्चों की यूनिफॉर्म का बजट भिजवाया विद्यालयों के खाते में

स्कूली बच्चों की यूनिफॉर्म का बजट भिजवाया विद्यालयों के खाते में

Thu, 24 May 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों की यूनिफॉर्म का बजट भिजवाया विद्यालयों के खाते में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़। बजट आने के बाद अब परिषदीय स्कूलों के बच्चों की यूनिफॉर्म का बजट विद्यालयों की प्रबंध समितियों के खाते में पहुंचा दिया गया है। जल्द ही डीएम इस सिलसिले में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर गुणवत्ता परक यूनिफॉर्म बनवाने और इसे समय से वितरित कराने के निर्देश देंगे। इधर, विद्यालय खुलने के बाद बच्चों को किताबें भी वितरित करने की बेसिक शिक्षा विभाग की योजना है।

जिले में परिषदीय स्कूलों के करीब1.87 लाख बच्चों की यूनिफॉर्म के लिए इसी माह बजट आया है। बजट की पहली किस्त के रूप में जिले को 3.89 लाख रुपया मिला है। इस धनराशि को विद्यालयों की प्रबंध समितियों के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि 15 जुलाई तक बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित कर दी जाए।
विज्ञापन


इसे लेकर विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित भी किया जा चुका है। कुछ बच्चों की नाप भी ली जा चुकी है। अब जल्द ही डीएम बच्चों की गुणवत्ता परक यूनिफॉर्म बनवाने और उसके वितरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देंगे। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी बीबी पांडेय ने बताया कि विद्यालयों के खाते में धनराशि पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इधर, विद्यार्थियों को वितरित करने के लिए जिले में 26 लाख से ज्यादा किताबें आनी हैं। अभी तक करीब 40 हजार किताबें आ चुकी हैं। इन्हें बीआरसी पर रखवा दिया गया है। अधिकारियों की प्लानिंग है कि जैसे ही एक जुलाई से विद्यालय खुलें। सत्यापन के बाद विद्यार्थियों को किताबों का वितरण भी करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed