{"_id":"5b04819c4f1c1b165e8b6762","slug":"181527021980-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि पर पुतला फंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि पर पुतला फंका
Updated Wed, 23 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
हर दिन तेजी से बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों से महंगाई की दर लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसियों ने अयोध्या कुटी मैरिस रोड से सेंटर प्वाइंट तक जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
आक्रोशित कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। विवेक बंसल ने कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कहा कि यूपीए सरकार के मुखिया पीएम मनमोहन सिंह के कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का मूल्य कई गुना अधिक था, लेकिन जनता पर इतना बोझ नहीं था।
आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बाद भी पेट्रोल और डीजल का मूल्य आसमान छू रहा है। जनता के पैसों की लूट हो रही है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती रहेगी।
विज्ञापन
यहां पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी हुई। इस मौके पर आगा युनूस, बृजेश शर्मा, आनंद बघेल आदि मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस ने पुतला फूंकने से रोकने का प्रयास किया और जब पुतला जलने से नहीं बच सका तो पुलिस ने जलते पुतले को पानी डालकर बुझाया है।