फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एसएसपी-एसपी सिटी ने खंगाली स्टेशन की सुरक्षा

एसएसपी-एसपी सिटी ने खंगाली स्टेशन की सुरक्षा

Thu, 25 Jan 2018 02:52 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी-एसपी सिटी ने खंगाली स्टेशन की सुरक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद करने के लिए एसएसपी राजेश पांडेय और एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने पूरे अमले के साथ बुधवार को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कराई।

यहां पुलिस कप्तान के साथ एलआईयू सीओ, डॉग स्क्वायड, बम डिस्पोजल स्क्वायड और स्वाट टीम के सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहे। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर दिल्ली से टूंडला जाने वाली ईएमयू आई।
विज्ञापन


जिसकी बोगी और मुसाफिरों को भी चेक किया गया। रेलवे स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार पर बनाए गए मोर्चों पर भी लोगों को चेक किया जा रहा है।

एसएसपी और एसपी सिटी ने जीआरपी और आरपीएफ के कर्मियों को सुरक्षा में कोई हीलाहवाली नहीं करने का निर्देश दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर नवल किशोर ने बताया कि इससे पहले सुबह आरपीएफ और जीआरपी की ओर से संयुक्त चेकिंग कराई गई। लगातार सघन जांच की जा रही है। गौर हो कि स्टेशन के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


..तो पायलट इंजन लगा कर चलती है ट्रेनें
रेलवे ट्रैक पर गैंग मैन की टीमें दिन और रात में निगरानी कर रही हैं। आरपीएफ कर्मी भी सादा वर्दी में रात में गश्त कर रहे हैं। रेलवे ट्रैक पर कोई भी छेड़छाड़ न हो इसके लिए ग्रामीणों की भी मदद ली जा रही है।

कुछ ग्रामीणों को भी इसमें सहयोग के लिए लगाया गया है। रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा के लिहाज से कई बार ट्रेनों को पायलट इंजन लगा कर भी चलाया जाता है। जब कोई बड़ी घटना की आशंका हो तो सुरक्षा के मद्देनजर पायलट इंजन आगे चलता है और इसके बाद मुसाफिरों की ट्रेन।

अगर कोई गड़बड़ी होती है तो पायलट इंजन ही इसका शिकार होता है ट्रेन बच जाती है। अलीगढ़ के एसएस डीके गौतम ने बताया कि अभी तक पायलट इंजन लगाने का कोई निर्देश नहीं मिला है, क्योंकि इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बहुत है, लेकिन आगे अगर कोई निर्देश मिलता है तो उसके अनुसार ही काम होगा।

स्टेशन पर साढ़े आठ बजे होगा ध्वजारोहण
अलीगढ़ के एसएस डीके गौतम ने बताया कि स्टेशन परिसर में सुबह साढ़े आठ बजे झंडारोहण होगा। राष्ट्रगान के बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक टी पार्टी होगी। ध्वजारोहण की सूचना रेलवे के सभी विभागाध्यक्षों को भेज दी गई है।


पुलिस लाइन में परेड का रिहर्सल
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर बुधवार को रिहर्सल हुआ। यहां पुलिस कर्मियों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। रिहर्सल गुरुवार को भी होगी। इसके बाद शुक्रवार को गणतंत्र दिवस की फाइनल परेड होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed