फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़... राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए डीपीएस के दो मॉडल चयनित

अलीगढ़... राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए डीपीएस के दो मॉडल चयनित

Fri, 05 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़... राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए डीपीएस के दो मॉडल चयनित
राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए डीपीएस के दो मॉडल चयनित
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

दिल्ली पब्लिक स्कूल सीनियर विंग के विद्यार्थियों के मॉडल राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित किए गए हैं। गाजियाबाद में आयोजित क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए थे। जहां करीब 150 स्कूलों से 300 मॉडलों को प्रदर्शन के लिए रखा गया था। इन स्कूलों में से मात्र दो ही ऐसे स्कूल रहे, जिनके दोनों मॉडलों को राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में सम्मलित होने का मौका मिला, जिसमें से डीपीएस सीनियर विंग भी शामिल है। जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित मॉडलों को और अधिक बेहतर बनाकर प्रस्तुत किया जाएगा।


भौतिक विभाग के शिक्षक माकेश्वर कोनाई ने बताया कि विजेता मॉडल को सौर ऊर्जा प्रबंधन की तकनीक पर तैयार किया गया था। इसमें धूप से बिजली को बनाने व उसे संरक्षित करने को लेकर कई प्रयोगों को शामिल किया गया था। कक्षा 11 वीं से रिषभ ठाकुर व दसवीं से अतिशय अग्रवाल ने इस मॉडल को तैयार किया। दूसरी टीम की मेंटर व रसायन विज्ञान विभाग की शिक्षिका मोनिका शर्मा ने बताया कि चयनित मॉडल को उपयोग में न आने वाली चीजों से तैयार किया गया था।
विज्ञापन


जैसे क्लब आदि में डांस करते वक्त पैदा होने वाली वाइब्रेशनल ऊर्जा से इलेक्ट्रिक ऊर्जा तैयार करना, वाहनों से पैदा होने वाली हानिकारक कार्बन डाई ऑक्साइड से उपयोगी इंधन तैयार करना व फलों के छिलके आदि से पानी को शुद्ध करना। इस मॉडल को प्रदर्शनी में खूब सराहा गया व इसे राष्ट्र निर्माण में आदर्श मॉडल भी माना गया। इस मॉडल को कक्षा ग्यारहवीं से आस्था सिंह व कक्षा दसवीं से अर्जुन अहूजा ने तैयार किया। विद्यालय की प्रिंसिपल रश्मि ग्रोवर ने इस जीत पर दोनों टीमों को बधाई दी व आने वाली राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए कमर कसने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed