फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   तब 7085 वोट हासिल कर अध्यक्ष बने थे फैजुल

तब 7085 वोट हासिल कर अध्यक्ष बने थे फैजुल

Mon, 11 Dec 2017 01:45 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
तब 7085 वोट हासिल कर अध्यक्ष बने थे फैजुल
तब 7085 वोट हासिल कर अध्यक्ष बने थे फैजुल
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव त्रिकोणीय मुकाबले से दिलचस्प हो गया है। इस बार मतों का ध्रुवीकरण होने की संभावना है। ऐसे में अभी से छात्र मतदान का प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। पिछले चुनाव के आंकड़े जुटाकर भी छात्र नेता रणनीति बना रहे हैं।

पिछले छात्र संघ चुनाव (2016-17) में करीब 7085 वोट हासिल कर फैजुल हसन अध्यक्ष बने थे। कहने को मैदान में पांच प्रत्याशी थे, लेकिन मुख्य मुकाबला फैजुल हसन एवं अब्दुल फराह शाजली के बीच हुआ था। फैजुल को 7085 तो शाजली को 4469 वोट मिले थे। मो. रिजवान को 560, हसमुद्दीन को 12 एवं सलमान खान को 48 वोट मिले थे।
विज्ञापन


मो. नदीम अंसारी 4425 वोट हासिल कर उपाध्यक्ष बने थे। उपाध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवार थे, लेकिन मुकाबला त्रिकोणीय रहा था। मो. अराफात हसन रिजवी को 2892 एवं कहकशां खान को 2886 वोट मिले थे। फरहान अली ने 1012 एवं जानिब हसन ने 939 वोट हासिल किये थे। इसी तरह सचिव पद पर भी पांच प्रत्याशी थे। मुख्य मुकाबला नबील उस्मानी एवं मो. इमरान गाजी के बीच हुआ था। सचिव निर्वाचित हुए नबील उस्मानी को 5563 वोट मिले थे जबकि दूसरे स्थान पर रहे इमरान गाजी ने 4099 वोट हासिल किये थे। मोहम्मद शिकोह को 1047, वरुण वार्ष्णेय को 516 एवं महफूज आलम को 880 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू के छात्र राजनीति के जानकार लोगों का कहना है कि यह चुनाव बेहद दिलचस्प है। क्योंकि गैर मुस्लिम प्रत्याशी अजय सिंह भी चुनाव मैदान में हैं। वोटों का बंटवारा तीन जगह हुआ, तो चुनाव कांटे का होगा। आमने-सामने की लड़ाई में जीत के लिए किसी भी प्रत्याशी को 7 हजार से अधिक मतों की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed