{"_id":"5a1f16874f1c1b74698bee0f","slug":"181511986823-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाह अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ थाने में तहरीर
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
जिला प्रशासन की लापरवाही से करीब 90 हजार से अधिक मतदाता अपने अधिकार से वंचित रह गए। इससे नाराज भाजपा के महानगर महामंत्री मानव महाजन ने थाना सिविल लाइन में तहरीर देकर इसके लिए जिम्मेदार निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बीएलओ के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि मतदान के अधिकार से वंचित लोगों को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि मताधिकार से वंचित लोग अपने-अपने थाना क्षेत्र में अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।
बुधवार को मानव महाजन, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी, आलोक बैंकर आदि थाना सिविल लाइन पहुंचे और साजिश के तहत करीब एक लाख मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित कर देने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं का कहना था कि ऐसे कृत्य तो लोकतंत्र की हत्या है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। न्यू विष्णुपुरी निवासी मानव महाजन ने कहा कि यह तो शुरूआत है। मताधिकार से वंचित लोग अपने-अपने थाने में लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर देंगे।
---
बॉक्स--
चुनाव आयोग से हिंदू क्षेत्रों के वोट कटने की शिकायत
अलीगढ़। व्यापारी नेता सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस ने नगर निगम चुनाव में साजिश के तहत हिंदू बहुल क्षेत्रों के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटने की शिकायत चुनाव आयोग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर जल्द ही कोर्ट जाएंगे। 90 हजार मतदाताओं को मताधिकार से वंचित रखना अक्षम्य अपराध है।
विज्ञापन
--