{"_id":"59ee4c584f1c1b98678b7151","slug":"181508789336-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में कांग्रेसी नेता ने शराब पीकर हंगामा काटा, हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में कांग्रेसी नेता ने शराब पीकर हंगामा काटा, हिरासत में
Updated Tue, 24 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसी नेता ने शराब पीकर हंगामा काटा, हिरासत में
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
गत दिनों त्योहार के मौके पर देहली गेट चौराहे के पास कांग्रेस के एक नेता ने शराब के नशे में जमकर हंगामा काटा। बाद में स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा काट रहे आरोपी को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया।
बाद में अगले दिन माफी मांगने के बाद नेता को छोड़ा गया। इस नेता का नाम रेलवे रोड पर हुए डबल मर्डर कांड के आरोपी सुरेश कचौड़ी वाले के साथ भी उस मामले में जुड़ चुका है।
गत दिनों रात के करीब 12:30 बजे इलाके में ही रहने वाले एक कांग्रेस नेता देहली गेट पर दही लेने पहुंचे। यहां पर दुकान पर पहले से खड़े लोगों से उनका कुछ विवाद हो गया। इस पर कांग्रेस नेता ने वहां जमकर हंगामा काट दिया। यही नहीं दुकानदार का भी सामान उठा कर फेंक दिया।
विज्ञापन
मामला तूल पकड़ते देख इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची थाना देहली गेट पुलिस ने नेता को हिरासत में ले लिया और थाने में हवालात में बंद कर दिया। अगले दिन किसी की तहरीर नहीं आने और नेता द्वारा अपने किए पर माफी मांगे जाने पर हिदायत देकर छोड़ दिया गया।