{"_id":"59d0d8a24f1c1bae538b530d","slug":"181506859170-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूबने से किशोर की मौत
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदी में डूबने से किशोर की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला, इगलास।
तहसील क्षेत्र के गांव विसाहुली निवासी एक किशोर की शनिवार को करबन नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। अन्य बच्चों से जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे पर उसे बचाया नहीं जा सका।
गांव विसाहुली निवासी ओमवीर सिंह का पुत्र सुनील (15) अपने कुछ साथियों के साथ गांव के बगल ही में बह रही करबन नदी में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान वह डूबने लगा। उसे डूबता देख अन्य बालकों ने भागकर गांव में सूचना दी।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसको बाहर निकाला और सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक राजवीर दिलेर, कोतवाल अरविंद कुमार राठी व नायब तहसीलदार मनीष कुमार भी सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। तीन भाई बहनों में सुनील सबसे बड़ा था। वह नगर के विष्णुदत्त इंटर कालेज से हाईस्कूल कर रहा था। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मां सदमे में, अस्पताल में भर्ती
करबन नदी में डूबने के बाद किशोर की मौत की घटना के बाद उसकी मां गुड्डी देवी की हालत खराब हो गई है। उनको एक नगर के प्राइवेट डाक्टर के यहां पर भर्ती करा दिया गया है। डाक्टर के अनुसार मां का ब्लड प्रेशर बढ़ गया है, हालत को काबू में कर लिया गया है। ग्लूकोज चढ़ाने के साथ ही उनको इंजेक्शन दिए जा रहे हैं।