फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   यूपी, हरियाणा सीमा पर खास अलर्ट, ट्रेनों में भी चौकसी

यूपी, हरियाणा सीमा पर खास अलर्ट, ट्रेनों में भी चौकसी

Mon, 28 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
यूपी, हरियाणा सीमा पर खास अलर्ट, ट्रेनों में भी चौकसी
यूपी, हरियाणा सीमा पर खास अलर्ट, ट्रेनों में भी चौकसी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

दुष्कर्म के आरोपी बाबा राम रहीम को सोमवार को सीबीआई अदालत पंचकूला में सजा सुनाई जाएगी। इसको लेकर अलीगढ़ में भी चौकसी बढ़ाई गई है। अलीगढ़ में डेरा समर्थकों पर भी नजर है।

यूपी बार्डर पर पुलिस की गश्त बढ़ाने के साथ हरेक वाहन पर नजर रखी जा रही है। यहां से जाने वाले और वहां से आने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा है। शुक्रवार को एसएसपी, शनिवार को एसएसपी और डीएम ने खुद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


एसएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि यूपी हरियाणा सीमा के टप्पल, फरीदपुर, पीपली गांव, यूपी के ही बुलंदशहर, नोएडा और दूसरे शहरों की सीमा पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी शहर से कोई अवांछनीय लोग यहां न आने पायें। डेरा समर्थकों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार और मंगलवार तक विशेष नजर रखी जाएगी। शहर के सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच पड़ताल कराई जा रही है, जिसके लिए एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव के साथ तीन कंपनी पीएसी को लगाया गया है।

रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ाई गई
हरियाणा और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों पर खास नजर रखी जा रही है। रविवार को सात ट्रेनें फिर रद और एक दर्जन से अधिक लेट रहीं। जिसमें टाटा मूरी एक्सप्रेस अप और डाउन, कालका एक्सप्रेस अप, नार्थ इस्ट एक्सप्रेस अप और डाउन, महानंदा अप और डाउन रद रही।

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, कालिंद्री एक्सप्रेस, अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस, लखनऊ दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रविवार को अप और डाउन साइड में दो से तीन घंटे की देरी से चली।


आरपीएफ के इंस्पेक्टर नवल किशोर ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन परिसर, ट्रेनों में गश्त बढ़ाई गई है। सोमवार को सघन जांच पड़ताल होगी। रेलवे यार्ड पर संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी कंट्रोल रूम से भी निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed