फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   180 people not submitted third arms

180 ने तीसरा हथियार सरेंडर नहीं किया

Wed, 16 Dec 2020 12:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
180 people not submitted third arms
अंतिम तिथि बीतने के बाद भी जिन लोगों के पास तीन लाइसेंसी असलहा हैं, उनमें से सिर्फ 20 लोगों ने ही अपना एक-एक असलहा व लाइसेंस सरेंडर किया है। अभी तक 180 से अधिक लोग तीसरा शस्त्र दबाए बैठे हैं। प्रशासन अब ऐसे लोगों के खिलाफ थानावार मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। थानों से इन असलहा न जमा कराने वालों के नामों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

बीते दिनों गृह विभाग ने आदेश जारी किया था, अब कोई भी व्यक्ति अधिकतम दो शस्त्र अपने पास रख सकता है। 13 दिसंबर तक तीसरा शस्त्र सरेंडर करना था। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने इस संबंध में रिमाइंडर आदेश जारी किया है कि जिनके पास तीन असलहा है, वह जल्द से जल्द जमा करा दें। वरना, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 1989 से 2002 के बीच में सबसे अधिक असलहा जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed